2022 का पहला सूर्य ग्रहण इन 3 राशियों के लिए होगा लकी, छप्पड़ फाड़कर बरसेगा पैसा

साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण एवं दो सूर्य ग्रहण हैं। इसमें पहला ग्रहण (सूर्य ग्रहण) 30 अप्रैल को लगने वाला है। ये ग्रहण वैशाख अमावस्या के दिन भरणी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा। यह ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा दोनों मेष राशि में स्थित रहेंगे। इसका 3 राशियों पर शुभ प्रभाव होगा।

मेष राशि (Aries)

सूर्य ग्रहण के चलते इन्हें आर्थिक लाभ होगा। पुराने अटके कार्य पूर्ण होंगे। आपके काम की तारीफ होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। धन आगमन के नए द्वार खुलेंगे। सरकारी नौकरी के अवसर मिलेंगे। प्यार में सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा। विवाह का योग बनेगा।

सिंह राशि (Leo)

सूर्य ग्रहण इनके लिए सुखद समाचार लाएगा। जीवन में सब कुछ अच्छा होगा। दुख का अंत होगा। सुखों की एंट्री होगी। कोई नया काम स्टार्ट करना चाहते हैं तो ये सही समय है। पैसा निवेश भी कर सकते हैं। नई नौकरी मिलेगी। अचानक धन लाभ होगा। हर मनोकामना पूर्ण होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

सूर्य ग्रहण इनकी किस्मत चमका देगा। जॉब में प्रमोशन और बिजनेस में मुनाफा होगा। कोई बड़ा मुकाम हासिल करेंगे। अचानक धन लाभ का योग बनेगा। किसी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। रुका पैसा मिलेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। शुभ या नया कार्य शुरू करने के लिए इससे बेहतर समय नहीं है।