पेट में गैस बनना एक बहुत बड़ी समस्या है। लगभग हर शख्स इससे परेशान रहता है। तला-भुना या अधिक मिर्च मसाला खाने से पेट में गैस या एसिडिटी हो जाती है। फिर आप बार-बार पीछे से गैस छोड़ते हैं। इसकी बदबू से आसपास वाले भी परेशान हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास फलों के सेवन से आप इस गैस की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
1. केला: केले में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से पेट में गैस की समस्या खत्म हो जाती है। ये शरीर की अन्य कई परेशानियों से भी निजात दिलाता है। आपको रोज एक केला खाना चाहिए। इससे सेहत और पेट दोनों अच्छे रहेंगे।
2. तरबूज: यदि आपके पेट में अक्सर खाने के बाद गैस बन जाती है तो काले नामक के साथ तरबूज खाएं। इससे आपकी गैस की समस्या खत्म हो जाएगी। वैसे भी गर्मी के सीजन में खूब तरबूज खाना चाहिए। इससे पानी की कमी भी नहीं होती है।
3 कीवी: पेट से जुड़ी समस्याओं में कीवी भी फायदेमंद होता है। इसमें ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स होते हैं। ये पेट की गैस को खत्म करने का काम करता है। वहीं इसे डाइट में शामिल करने से किटाणुओं से लड़ने वाले वाइट ब्लड सेल्स बढ़ते हैं।
4. खीरा: पेट संबंधित बीमारियां जड़ से मिटाना हो तो रोज सलाद में खीराय खाना चाहिए। इसमें खूब फाइबर होता है। वहीं इसमें 96 फीसदी पानी होता है जो आपके पेट को ठंडक पहुंचाता है। इसलिए पेट में जलन होने पर भी इसे खा सकते हैं।
5. स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी में नेचुरल शुगर और फाइबर होता है। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इसके सेवन से पेट में गैस की समस्या नहीं होती है। इसे दिन में एक बार भी खा लें तो खाना अच्छे से और जल्दी पच जाता है। ये सेहत के लिए भी अच्छी होती है।
पेट की गैस से हैं परेशान? खाएं ये 5 फल, नहीं आएगी आसपास वालों को बदबू
