प्यार एक खूबसूरत एहसास है। व्यक्ति जिसे प्यार करता है, उसकी बुराई भूल जाता है। और जिसे ना पसंद करता है, उसकी सारी अच्छाई भूल जाता है। ऐसा माना जाता है कि, प्यार अंधा होता है यह एक अच्छे खासे इंसान को पागल बना देता है। जब कोई इंसान प्यार में होता है तो सही- गलत, छोटा- बड़ा कुछ भी नहीं देखता है।
अगर हम मनोरंजन जगत की बात करें तो यहां एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद है। जिन्होंने अपने अभिनय के बल पर लाखों करोड़ों के दिलों में खास जगह बनाई है। अगर हम इन कलाकारों की वास्तविक जिंदगी की बात करें तो, इनकी वास्तविक जिंदगी से फिल्मी दुनिया का कोई कनेक्शन नहीं होता है।
हम छोटे पर्दे पर आनस्क्रीन बहुत सी जोड़ियां देखते हैं, परंतु आनस्क्रीन पर जो जोड़ियां देखते हैं, वास्तव में वैसा नहीं होता है। यहां पर स्क्रिप्ट, स्टोरी के डिमांड पर कलाकारों को कास्ट दिया जाता है। ऐसे में बहुत से कलाकार है, जो हम उम्र के होते हैं। किंतु उन्हें भाई- बहन, मां -बेटे का किरदार मिलता है।
टीवी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कई कलाकार हैं, इन्होंने एक साथ काम करते -करते एक दूसरे को दिल दे दिया और ब्याह भी रचा ली। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको अवगत करवाएंगे। जिनको अपने रील लाइफ पेरेंट्स से ही प्यार हो गया था। किसी ने अपने सासू मां से किसी ने अपने मां से ही ब्याह रचा ली।
आइए उनके बारे में जानते हैं बिना समय बर्बाद किए।
राम कपूर और ईशा ग्रोवर
एकता कपूर का सीरियल सबका फेवरेट शो ” बड़े अच्छे लगते हैं”जो टीआरपी में सबसे आगे था। उनमें राम कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। वही सो में ईशा ग्रोवर के पिता का रोल किया था। परंतु असल जीवन में दोनों के अफेयर के चर्चे जोरों शोरों पर थे। वैसे इन दोनों ने अपने इस रिश्ते को पब्लिकी कभी स्वीकार नहीं किया।
सिद्धार्थ शुक्ला और स्मिता बंसल
टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार और “बिग बॉस 13″के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला ऐसे अभिनेता हैं। जिन्होंने बहुत कम समय में अच्छी खासी पहचान बनाई। कलर्स टीवी के प्रचलित शो बालिका वधू से काफी लोकप्रियता हासिल की। सिद्धार्थ शुक्ला ने इस सीरियल में स्मिता बंसल के साथ सास और दामाद का रोल प्ले किया। किंतु वास्तविक जीवन में एक दूसरे से मोहब्बत करने लगे थे। दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट भी किया था।
अंकिता गेरा और मोनिका सिंह
अंकित गेरा धारावाहिक ” सपने सुहाने लड़कपन” में नजर आए और प्रतिज्ञा में भी। इस सीरियल में अंकित गेरा ने मोनिका सिंह के बेटे का किरदार निभाया किंतु असल जिंदगी में एक-दूसरे को डेट करते रहे।
अपर्णा कुमार और हर्षद अरोड़ा
अभिनेत्री अपर्णा कुमार ने टीवी सीरियल “मायावी” में हर्षद अरोड़ा की मां का किरदार निभाया था। किंतु असल जिंदगी में एक दूसरे को डेट करते रहे।
नीना गुप्ता और आलोक नाथ
टीवी का प्रसिद्ध सीरियल “बुनियाद” में अभिनेत्री नीना गुप्ता ने आलोक नाथ की बहू का रोल प्ले किया था। परंतु यह दोनों भी असल जिंदगी में एक दूसरे से मोहब्बत करने लगे।
सुनील दत्त और नरगिस
फिल्म मदर इंडिया में सुनील दत्त और नरगिस ने मां-बेटे का किरदार निभाया था। या फिल्म सुपर डुपर हिट हुई थी। भले इस फिल्म में नरगिस और सुनील मां- बेटे के किरदार में नजर आए। परन्तु रियल जिंदगी में एक दूसरे से प्यार करने लगे और बाद में शादी भी कर ली।