65 के बुजुर्ग ने 21 की बहू रचा ली शादी, वजह सामने आई तो मचा हंगामा

कहते हैं शादी और प्यार में उम्र नहीं देखी जाती है। इसलिए लोग उम्र में 5-10 साल का अंतर होने पर भी शादी रचा लेते हैं। लेकिन हद तो तब होती है जब उम्र में 40 प्लस का अंतर होता है। अब समस्तीपुर जिले की इस अनोखी घटना को ही ले लीजिए। यहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 21 वर्ष की लड़की संग सात फेरे ले लिए।



अब आप में से का लोग सोच रहे होंगे कि आखिर 21 साल की लड़की इस 65 साल के बुजुर्ग से शादी करने को रेडी कैसी हुई? इसके पीछे भी एक दिलचस्प वजह है। दरअसल इन 65 वर्षीय बुजुर्ग का नाम रोशन लाल है। उन्होंने अपने बेटे पप्पू यादव की शादी इस लड़की से तय की थी। हालांकि शादी से पहले उनका बेटा अपनी प्रेमिका संग भाग गया।



लड़कीवालों की इज्जत बचाने के लिए रोशन लाल ने बेटे की बजाय खुद लड़की से शादी करने का ऑफर रखा। लड़की के घरवाले इस बात के लिए राजी हो गए। बस फिर क्या था जो लड़की रोशन लाल की बहू बनने वाली थी, उन्होंने उससे शादी कर उसे अपनी बीवी बना लिया।



हालांकि सोशल मीडिया पर जब ये खबर आई तो लोग नाराज हुए। वे लड़की के रिश्तेदारों को इस शादी के लिए राजी होने पर दोष देने लगे। वहीं कुछ ने इस मामले में गड़बड़ी की आशंका भी जताई। फिलहाल पुलिस लड़की का बयान लेगी और यह पक्का करेगी कि वह इस शादी से खुश है या नहीं।