बच्चन परिवार बॉलीवुड का सबसे फेमस परिवार है। इस परिवार का हर सदस्य लोगों के बीच बड़ा लोकप्रिय है। फिर वह अमिताभ बच्चन हो या अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन। यहां तक कि ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन भी सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती है। आराध्या अभी सिर्फ 10 साल की हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अभी से उनकी फैन फॉलोइंग उफान मार रही है।
आराध्या जब भी अपनी मम्मी ऐश्वर्या के साथ कहीं बाहर घूमने निकलती हैं, तो उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती है। कभी वे शर्मीली तो कभी चुलबुली नजर आती हैं। वे मुंबई के सबसे महंगे स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। स्कूल में जब भी कोई फ़ंक्शन होता है तो उसमें आराध्या जरूर परफ़ॉर्म करती हैं।

इन दिनों आराध्या की एक थ्रोबैक तस्वीर बड़ी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या की बेटी माता सीता के अवतार में दिखाई दे रही है। इसमें आराध्या काफी छोटी और मासूम लग रही है। उनके साथ तस्वीर में उनकी क्लास के अन्य साथी भी दिखाई दे रहे हैं। सीता के अवतार में छोटी सी सीता बड़ी क्यूट लग रही है।

आराध्या की ये पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी छाई हुई है। लोग इसे देख कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा “आराध्या तो बड़ी ही टेलेंटेड है।” वहीं दूसरा बोला “इसमें एक्टिंग का हुनर अभी से दिख रहा है। बड़ी होकर वह भी अपनी मां ऐश्वर्या की तरह अच्छी एक्ट्रेस बनेगी।” बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आने लगे।

बताते चलें कि आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में हुआ था। अब फैंस को आराध्या के एक और भाई या बहन का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि ऐश्वर्या और अभिषेक की फैमिली प्लानिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।