बड़ी खबर: जेल गए अभिषेक बच्चन, कैदियों संग बिताए कई घंटे, जाने वजह

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इन दिनों वे अपनी फिल्म ‘दसवीं’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दर्शकों को ये बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म में यामि गौतम भी है। इस बीच खबर आ रही है कि अभिषेक को आगरा की जेल जाना पड़ गया। इतना ही नहीं उन्होंने कैदियों संग कई घंटे बिताए। तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि ये आखिर मामला क्या है।



दरअसल अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘दसवीं’ के प्रमोशन को लेकर बीजी हैं। इस बीच उन्होंने अपनी फिल्म की एक स्क्रीनिंग आगरा की एक सेंट्रल जेल में की। इस दौरान अभिषेक न सिर्फ जेल में गए बल्कि उन्होंने कैदियों संग बैठकर पूरी फिल्म भी देखी। ऐसा उन्होंने एक वादे के तहत किया। बात ये है कि ‘दसवीं’ फिल्म की शूटिंग आगरा की एक जेल में हुई थी। इस दौरान अभिषेक ने कैदियों से वादा किया था कि फिल्म बनने के बाद वह उन्हें भी दिखाएंगे।



बस अपना यही वादा निभाते हुए अभिषेक आगरा के सेंट्रल जेल जा पहुंचे। यहां उन्होंने कैदियों के साथ पूरी फिल्म का आनंद लिया। इसके अलावा उन्होंने जेल की लाइब्रेरी के लिए कुछ किताबें भी दान में दी। बताते चलें कि अभिषेक बच्चन की ‘दसवीं’ 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है।