ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के पास दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री होने का खिताब है। उन्हें पाने का सपना हर शख्स देखता है। लेकिन वह अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की हो ली हैं। कपल ने 2007 में शादी की थी। शादी के इतने सालों बाद भी दोनों के बीच का प्यार बरकरार है। यकीन नहीं तो दोनों का यह रोमांटिक वीडियो ही देख लो।
जब अभिषेक संग खूब नाची ऐश्वर्या
इस वीडियो में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक के साथ कुछ ज्यादा ही रोमांटिक होकर नाच रही हैं। वे डांस फ्लोर पर आकर जोश में आ जाती हैं। फिर अभिषेक संग सरेआम खुलकर डांस करती हैं। इस दौरान कपल एक दूसरे के रंग में खोया नजर आता है। फैंस को ऐश अभिषेक का यह डांस वीडियो बड़ा पसंद आ रहा है।
दरअसल ये लम्हा मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) के प्री वेडिंग बैश का है। तब उदयपुर में एक शानदार पार्टी रखी गई थी। इसमें पूरा बॉलीवुड उमड़ा था। इस मौके पर जब गाना बजाना हुआ तो ऐश्वर्या फुल जोश में आ गई। उन्होंने अपने पति अभिषेक संग खूब डांस किया।
View this post on Instagram
रणबीर-दीपिका ने भी सजाई महफ़िल
ऐश्वर्या अभिषेक के अलावा वहाँ रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भी थे। बता दें कि ये चारों आपस में अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में वहाँ पर भी इनके बीच खूब हंसी मजाक और नाच गाना हुआ। रणबीर अमिताभ बच्चन का फेमस गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे चुम्मा’ गाते नजर आए। वहीं अभिषेक इस पर डांस करते दिखे।
View this post on Instagram
इसके अलावा दीपिका और ऐश्वर्या ने भी साथ मिलकर खूब डांस किया। दोनों की जोड़ी फैंस को बड़ी पसंद आई। उस दौरान इनके डांस वीडियो फैंस को बड़े पसंद आए थे।
View this post on Instagram