कहते हैं बच्चे नटखट और मस्तीखोर ही अच्छे लगते हैं। बोरिंग, रोते और एक जगह बैठे रहने वाले बच्चे किसी को पसंद नहीं आते हैं। विश्व सुंदरी बन चुकी ऐश्वर्या राय भी बचपन में बहुत शैतानियाँ करती थी। वे इतनी नटखट थी कि उनके परिवार वाले उन्हें शैतान की नानी कहते हैं। यदि आपको हमारी बातों पर भरोसा नहीं तो ये फोटोज देख लो।
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की बचपन की तस्वीरें धूम मचा रही है। फैंस इन्हें देख Aww So Cute बोल रहे हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या मस्ती करते हुए साफ दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में वे अपने भाई आदित्य रॉय के साथ स्टाइल मारकर पज दे रही हैं। इन भाई बहन की जोड़ी बड़ी क्यूट लग रही है।

ऐश्वर्या री-सी फ्रॉक और माथे पर बिंदी लगाकर ताली बजाते भी दिख रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे बचपन में कितनी चंचल हुआ करती थी। ऐश्वर्या के बचपन की कुछ ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज भी सामने आई है। इसमें भी अदाकारा बेहद प्यारी लग रही हैं।

1 नवंबर 1973 को कर्नाटक में पैदा हुई ऐश्वर्या बचपन से ही फैशन की दुनिया की ओर आकर्षित हो गई थी। उन्होंने बहुत कम उम्र में ग्लैमर की दुनिया के चक्कर लगाना शुरू कर दिए थे। उनकी लाइफ का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब वे 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं। तब वे बस 19 साल की थी। फिर वे साउथ की फिल्म ‘इरुवर’ (1997) में पहली बार दिखीं। लेकिन ‘और प्यार हो गया’ (1999) उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी।

ऐश्वर्या अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहीं। खासकर सलमान खान और विवेक ओबरॉय संग उनका अफेयर बड़ा बदनाम हुआ। लेकिन गुरु फिल्म के दौरान उन्हें अभिषेक बच्चन से इश्क हो गया। फिर दोनों 2007 को शादी रचा सेटल हो गए।
