अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। न्यासा का जन्म 20 अप्रैल 2003 को मुंबई में हुआ था। वह 18 साल की हो गई हैं। इस उम्र में उनके अंदर ढेर सारे बदलाव देखने को मिले हैं। यदि आप न्यासा की बचपन की तस्वीरें देखें तो वह इतनी खूबसूरत नहीं लगती थी। लेकिन जवान की दहलीज पर कदम रखते ही उनमें जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों न्यासा की एक लेटेस्ट तस्वीर ने धूम मचा रखी है। इस फोटो में उन्होंने ब्लैक ऑफ शोल्डर वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है। इस दौरान वह बालकनी में खड़े होकर आसमान की ओर ऐसे देख रही हैं जैसे मानो कोई नया सपना बुन रही हो।

इस तस्वीर में न्यासा पहले से ज्यादा स्लिम दिख रही हैं। उनकी खूबसूरती देख फैंस को आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने अपने लुक को बदलने के लिए बहुत मेहनत की है।
न्यासा की इस तस्वीर में एक खास बात सभी ने नोटिस की है। वे अपने साइड प्रोफाइल से मां काजोल जैसी लग रही हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि आगे चलकर वे काफी हद तक मां काजोल की तरह दिखने लगेगी।

जब न्यासा में काजोल की झलक दिखी तो फैंस ने उन्हें ये तक बोल दिया कि आपको ‘दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे रिटर्न’ से बॉलीवुड डेब्यू करना चाहिए। हालांकि न्यासा फिलहाल पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं। उनके फिल्मों में आने में अभी काफी समय है।