बचपन और जवानी में बड़ा अंतर होता है। बचपन में हम जैसे दिखते थे जवानी तक आते आते चेहरे में काफी बदलाव आ जाता है। ऐसे में कोई अनजान शख्स तो हमारी बचपन की तस्वीर देख हमे पहचान भी नहीं पाएगा। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के एक सुपरस्तर हीरो की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं।
इस तस्वीर में आपको एक छोटा सा बच्चा कुर्सी पर बालों में जूड़ा बांधा हुआ बैठा नजर आ रहा है। ये बच्चा आज बॉलीवुड का सबसे सफल हीरो है। इतना ही नहीं ये तीनों खानों को कड़ी टक्कर दे रहा है। इस हीरो को एक्शन और कॉमेडी दोनों सीन्स को करने में महारत हासिल है। तो क्या आप ने इसे पहचाना?

यदि आप नहीं पहचान पाए तो बता दें कि ये बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार है। ये उनके बचपन की तस्वीर है। अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में हुआ था। बाद में वे दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। फिर मुंबई अपनी किस्मत आजमाने गए।

एक मिडिल क्लास परिवार से आने के बावजूद उन्होंने अपने दम पर फिल्मों में बड़ा मुकाम हासिल किया। फिल्मों में आने से पहले वे मार्शल आर्ट सिखाया करते थे। वहीं उन्होंने थाइलैंड के एक होटल में शेफ का काम भी किया। अक्षय का असली नाम राजीव भाटिया है। उनके पास कनाडा की नागरिकता है।