कपूर खानदान के दामाद बनने वाले थे अक्षय खन्ना, करिश्मा बनती दुल्हन, लेकिन इस कारण मामला बिगड़ गया

विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के बेटे अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) 47 साल की उम्र में भी घर कुँवारे बैठे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा था जब वे बॉलीवुड के फेमस कपूर खानदान के दामाद बनने जा रहे थे। उनकी शादी रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर से होने वाली थी। लेकिन करिश्मा की मां की एक जिद ने इस प्लान पर पानी फेर दिया।



दरअसल रणधीर कपूर चाहते थे कि उनकी बड़ी बेटी करिश्मा कपूर विनोद खन्ना के घर की बहू बने। इसके लिए उन्होंने बेटी का रिश्ता भी विनोद खन्ना के घर भिजवाया था। लेकिन करिश्मा की मां बबीता बीच में रोड़ा बन गई। दरअसल करिश्मा उस समय अपें करियर के पीक पर थी। ऐसे में बबीता नहीं चाहती थी कि करिश्मा शादी कर अपना करियर चौपट कर ले।



रणधीर कपूर अपनी बीवी के खिलाफ नहीं जा सकते थे। ऐसे में उन्होंने भी फिर करिश्मा और अक्षय की शादी का ख्याल अपने दिमाग से निकाल दिया। वैसे अक्षय ने फिर कभी किसी लड़की में शादी की दिलचस्पी भी नहीं दिखाई। उन्होंने शादी न करने का कारण भी एक इंटरव्यू में बताया था।



अक्षय ने कहा था कि वे किसी के साथ कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में रह सकते हैं। लेकिन जिंदगीभर किसी के संग रिश्ता नहीं निभा सकते। वहीं उन्हें बच्चे भी पसंद नहीं है। इन सब बातों के चलते वे सिंगल रहना ही पसंद करते हैं।

काम की बात करें तो अक्षय जल्द ही दृश्यम 2 में अजय देवगन और श्रिया सरन के साथ दिखाई देंगे। अक्षय को हम आ अब लौट चलें, हंगामा, हलचल, दिल चाहता है, ताल, हमराज, रेस, आक्रोश, मॉम जैसी हिट फिल्मों के लिए जानते हैं।