आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी इस समय हर जगह छाई हुई है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर की चचेरी बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) भी जल्द शादी के बंधन में बंध सकती है। उनके साथ भाई रणबीर की शादी में कुछ ऐसा हुआ कि अब उन्हें भी शादी करनी पड़ेगी।
करिश्मा कपूर रणबीर-आलिया की शादी में काफी खुश और जोश से भर दिखाई दी। इस दौरान जब वे सजधज के आई तो सभी की निगाहें उन पर जा टिकी। इस शादी में करिश्मा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रही। हालांकि भाई की शादी में करिश्मा की शादी के भी योग बन गए। इसकी वजह आलिया भट्ट बनी।
दरअसल पंजाबी शादियों में कलीरा गिराने की परंपरा होती है। ये कलीरा दुल्हन अपने हाथ में चूड़ियों के साथ पहनती है। शादी के समय वह इसे अपनी बहनों या दोस्तों के सिर पर हाथ हिलाकर गिराने की कोशिश करती है। मान्यता है कि ये कलीरा जिसके सिर पर गिरता है उसकी शादी के योग जल्दी बनते हैं।

आलिया ने भी कलीरा गिराने की रस्म की थी। ये कलीरा करिश्मा कपूर के ऊपर गिरा था। इससे वे बेहद खुश हो गई थी। इसकी तस्वीर भी खुद करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इसमें वे कलीरा हाथ में लिए मुस्कुरा रही हैं। फैंस को करिश्मा की ये तस्वीरें बड़ी पसंद आ रही है। वहीं वे एक्ट्रेस के जल्द शादी करने को लेकर बेताब भी हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करिश्मा की एक शादी पहले ही हो चुकी है। वह 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर की दुल्हनियाँ बनी थी। लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। तब से करिश्मा एक सिंगल मदर बनकर अकेले ही दो बच्चों का ख्याल रख रही हैं।