रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां लगभग हो चुकी है। खबरों की माने तो कपल 14 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच शादी की सभी रस्में निभा देगा। फिलहाल कपूर खानदान शादी को लेकर एक्टिव हो गया है। सभी रिश्तेदार मुंबई आ गए हैं। आज (13 अप्रैल) मेहंदी और संगीत कार्यक्रम होगा। शादी को लेकर मीडिया फैंस को पल-पल की अपडेट्स भी दे रहा है। इस बीच जूता चुराई की रस्म को लेकर एक खास बात सामने आई है।
किसी भी हिंदू शादी में जूता चुराई की रस्म बड़ी खास होती है। इसमें सालियां अपने जिजू के जूते छिपा देती है। फिर उन जूतों के बदले पैसे मांगती है। आमतौर पर इन पैसों की कीमत कुछ सौ रुपए से लेकर हजार रुपए तक जाती है। लेकिन ये रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे अमीर सितारों की शादी है। ऐसे में जूता चुराई में पैसे भी अच्छे खासे मांगे जाएंगे।
खबरों की माने तो रणबीर कपूर ने अपनी जूता चुराई की रस्म के लिए 1 लाख रुपए का बजट तय किया है। हालांकि आलिया की बहन और सहेलियां इस रकम पर मानती है या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। वे रणबीर कपूर को देखकर और मुंह फाड़ सकती है। आखिर ऐसे करोड़पति जिजू रोज-रोज थोड़े न मिलते हैं। ऐसे में वह एक लाख से ज्यादा की रकम की मांग भी रख सकती है।
बरहाल फैंस को आलिया और रणबीर की शादी का बेसब्री से इंतजार हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनका फेवरेट कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। आलिया के भाई राहुल भट्ट की माने तो शादी में सिर्फ 28 मेहमानों को ही बुलाया गया है। ये शादी घर में ही होगी। इसके लिए बंगले को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हालांकि रणबीर आलिया एक ग्रैन्ड रिसेप्शन पार्टी जरूर दे सकते हैं।
रणबीर से जूता चुराई में इतने लाख लूटेंगी आलिया की बहनें, कीमत सुन चक्कर आ जाएंगे
