गाय को बच्चे से भी ज्यादा प्यार करती है महिला, बोतल से पिलाती है दूध, बाथरूम में खुद कर लेती है गोबर

जब घर के अंदर कोई पालतू जानवर पालने की बात आती है तो अधिकतर लोग कुत्ता बिल्ली ही पालते हैं। लेकिन आज हम आपको अमेरिका के अरकांसस की रहने वाली फेथ ओशील्ड एलन नाम की एक महिला से मिलाने जा रहे हैं जो अपने घर में गाय पालती है।



फेथ कुत्ते बिल्ली की तरह अपनी इस नन्हीं गाय को घर में खुला छोड़ देती है। उन्होंने इस गाय का नाम फर्डिनैंड रखा है, जो की अभी 16 महीने की है। गाय का यह बच्चा घर के किचन से लेकर बेडरूम और बाथरूम तक हर जगह मस्ती करता रहता है।



दिलचस्प बात ये है कि महिला ने इस गाय को ऐसी ट्रेनिंग दी है की वह तय समय पर सिर्फ बाथरूम में जाकर ही गोबर करती है। इस तरह घर में कहीं और गंदगी नहीं होती है। गाय घर के सभी नियम समझती है और एक पालतू जानवर की तरह बड़े अच्छे से रहती है।



महिला ने गाय को बोतल से दूध पीना भी सिखाया है। वह इसके साथ कई टिकटॉक वीडियोज भी बनाती रहती हैं। महिला का खुद का एक फार्म है जहां वे कई जानवरों को ट्रेनिंग देने का काम करती है। एक अमेरिकी महिला का गाय के प्रति ऐसा प्यार देख भारतीय बहुत खुश हो गए हैं।