मोटापा एक ऐसी चीज है जिससे दुनियाभर में कई लोग जूझ रहे हैं। कुछ लोग तो हद से अधिक मोटे होते हैं। ऐसे में वह पतला होना का सपना देखते हैं। हालांकि इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। अमेरिका के न्यूजर्सी (New Jersey, America) की रहने वाली 28 साल की एना (Anna) बचपन से ही बहुत मोटी थी। उन्होंने मेहनत कर अपना 152 kg वजन भी कम कर लिया। लेकिन फिर जो हुआ वह बहुत डरावना था।
एना बताती हैं कि शादी होने के बाद उन्होंने पतला होने की ठान ली। इसके लिए उन्होंने डाइट करना शुरू की। रोज वाक पर जाने लगी। और बहुत एक्सरसाइज भी की। दरअसल एना इतनी मेहनत अपनी बेटी के लिए कर रही थी। वह उसके लिए पतली होना चाहती थी। एना ने मेहनत कर जैसे तैसे 152 kg वजन कम कर भी लिया। लेकिन एना की समस्या फिर भी खत्म नहीं हुआ।

अचानक इतना वजन कम होने की वजह से एना की स्किन लटकने लगी। पेट, जांघ और बाजुओं की स्किन हद से ज्यादा लटकने लगी। एना जब अपने इस शरीर को देखती तो डर जाती थी। उन्हें खुद को आईने में देखना तक पसंद नहीं था। अपन शरीर से नफरत हो गई थी। उन्होंने इतनी मेहनत से वजन कम किया लेकिन लटकी हुई चमड़ी के चलते वह किसी को अपना फिगर नहीं दिखा सकती थी।

इस प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए एना ने सर्जरी कराने का फैसला लिया। सर्जरी के माध्यम से उन्होंने अपनी एक्स्ट्रा स्किन निकलवा दी। फिर वह धीरे धीरे रिकवर हो गई। अब उन्हें अपना शरीर अच्छा लगता है। वह अपने फिगर को फ्लॉन्ट करने में नहीं शर्माती हैं। वहीं उनका कॉन्फिडेंस भी फिर लौट आया है। अब वह बेटी के साथ आराम से स्विमसूट पहनकर निकल सकती हैं।
