अमृता राव का हनीमून Video आया सामने, पति की बाहों में ऐसे काम करती दिखी एक्ट्रेस

‘विवाह’ एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वे बॉलीवुड की दुनिया में जाना माना नाम हैं। अमृता फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। खासकर उनकी शादी बड़ी सुर्खियों में रही। अमृता के पति का नाम आरजे अनमोल (RJ Anmol) है। वह एक रेडियो जॉकी हैं। अमृता और उनकी पहली मुलाकात भी एक रेडियो शो में हुई थी।



अमृता राव (Amrita Rao) और आरजे अनमोल (RJ Anmol) ने शादी के पहले एक दूसरे को करीब 7 साल डेट किया था। इसके बाद दोनों ने 2016 में शादी रचा ली थी। ये शादी बहुत ही गुप्त तरीके से की गई थी। मीडिया को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। शादी के कई महीनों बाद अमृता ने इसका खुलासा किया था। इससे फैंस को एक झटका भी लगा था।



कुछ समय पहले अमृता और अनमोल ने अपने Youtube चैनल ‘कपल ऑफ थिंग्स’ के जारी अपनी शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। अब दोनों का हनीमून से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कपल अपने हनीमून की 50 तस्वीरों को फैंस के साथ साझा करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में कपल एक दूसरे की बाहों में रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं।



कपल की यह तस्वीरें फैंस को बड़ी पसंद आ रही है। वे इस पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा “आप दोनों की जोड़ी कमाल की है।” वहीं दूसरे ने कहा “आप साथ में बहुत प्यारे लगते हैं।” फिर एक कमेन्ट आता है “अपनी निजी जिंदगी का यह खास पल हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत शुक्रिया।”


देखें वीडियो




वैसे आपको कपल के हनीमून की ये तस्वीरें कैसी लगी हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।