अंबानी परिवार में जल्द शहनाइयों कि गूंज सुनाई देने वाली है। ये शादी मुकेश अंबानी के घर नहीं बल्कि उनके भाई और बिजनेसमैन अनिल अंबानी के घर है। अनिल अंबानी और टीना अंबानी का बड़ा बेटा जय अनमोल अंबानी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कृषा शाह संग शादी रचाने जा रहा है।
जय अनमोल और कृषा शाह की शादी का एक कार्ड भी कथित रूप से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खबरों की माने तो कपल 20 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेगा। यह शादी समुद्र किनारे किसी सुंदर लोकेशन पर होगी। हालांकि वेडिंग वेन्यू की डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है।

वहीं दूसरी ओर कृषा शाह की बहन नृति शाह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कर शादी की हिंट दी है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा “शादी का पागलपन शुरू होने से पहले कुछ डाउनटाइम।” वहीं एक अन्य फोटो में कहा “दुल्हन की बहन, हां।”
बताते चलें कि जय अनमोल और कृषा शाह की सगाई दिसंबर 2021 में हुई थी। तब जय अनमोल का जन्मदिन भी था। वहीं अंबानी परिवार ने दोनों के लिए एक फ़ंक्शन भी रखा था। इसमें जय और कृषा की जोड़ी बहुत जच रही थी। अब लोगों को अंबानी परिवार की इस शादी का बेसब्री से इंतजार है।
