मिथुन चक्रवर्ती की बहू यानि मदालसा शर्मा टीवी और बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2018 में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती से शादी रचाई थी। वह इस समय टीवी के सबसे फेमस सीरियल अनुपमा में काव्या का किरदार निभा रही हैं।
मदालसा शर्मा असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत है। उनका ग्लैमर और बोल्ड अंदाज देखते ही बनता है। वे इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेडरूम की कुछ निजी तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर हंगामा मचा दिया।


इन तस्वीरों में मदालसा शर्मा ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी। वे अपने बेडरूम में सफेद रंग का बाथरोब पहने दिखाई दी। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक हॉट पोज दिए। अब उनकी यह तस्वीरें ठंडी में भी गर्मी बढ़ा रही हैं।

इस लेटेस्ट फोटोशूट में मदालसा शर्मा बहुत हसीन लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने बेहद लाइट मेकअप किया। वहीं बालों को कर्ल कर खुला छोड़ दिया। जो भी उनकी इन तस्वीरों को देख रहा है उस पर से नजरे नहीं हटा पा रहा है।

फैंस मदालसा शर्मा की इन तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा आप बेहद सुंदर हैं, तो कोई बोला आपका ये अंदाज मुझे पसंद आया। बताते चलें कि एक्ट्रेस के पिता सुभाष शर्मा लेखक और निर्देशक हैं। वहीं उनकी मां शीला डेविड शर्मा एक एक्ट्रेस हैं।