बेटी ने पहली बार बोला ‘मां’ तो भावुक हो गई अनुष्का शर्मा, देखें दिल छू लेने वाला Video

एक मां के लिए उसका बच्चा ही सारी दुनिया होता है। जब वह पहली बार अपने मुंह से ‘मां’ बोलता है तो इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल हो जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इस समय इसी खुशी को महसूस कर रही है। वे इस समय अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli) और बेटी वामिका के साथ साउथ अफ्रीका में नए साल का जश्न मना रही हैं।



अनुष्का पति और बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम के माध्यम से सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का की बेटी का पहली बार ‘मम्मा’ बोलने का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हरियाली दिखाई दे रही है और बैकग्राउन्ड में उनकी बेटी वामीका बड़े प्यार से अनुष्का को ‘मम्म…मां..मां..मां..मम्मा।’ बोलती हैं। हालांकि वीडियो में वामीका का चेहरा नहीं दिख रहा है।



अनुष्का ने इसे साल का सबसे फेवरेट वीडियो बताया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने साल के आखिरी दिन (31 दिसंबर 2021) को इससे बेहतर तरीके से नहीं मना सकती हूँ।



बताते चलें कि अनुष्का की बेटी लगभग एक साल की होने को आई है, लेकिन अभी तक अनुष्का ने बेटी का चेहरा मीडिया को नहीं दिखाया है। वह बस बेटी की कुछ झलकियां ही साझा करती हैं। ऐसे में फैंस विराट अनुष्का की बेटी का चेहरा देखने को बड़े बेताब हैं। वहीं कुछ समय पहले विराट कोहली ने एक वीडियो शेयर कर मीडिया से उनकी बेटी वामिका की फोटो क्लिक न करने की विनती की थी। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने बेटी की प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए फोटोग्राफर्स को शुक्रिया भी कहा था।