मलाइका से प्यार कर लाइफ नर्क बन गई.. वेलेंटाइन डे पर अर्जुन के बयान ने सबको चौकाया

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। इस बीच वेलेंटाइन डे पर अर्जुन कपूर ने मलाइका और अपने रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुन फैंस भी हैरान रह गए। अर्जुन ने बताया कि कैसे मलाइका से दिल लगाने के बाद उनकी जिंदगी नर्क बन गई थी।



दरअसल अर्जुन ने हाल ही में एक मीडिया आउटलेट को इंटरव्यू दिया। इसमें उनसे पूछा गया कि क्या आप अच्छे बुरे समय में मलाइका का हाथ थाम खड़े रहे? इस पर अर्जुन ने कहा “हां, मैं मलाइका संग खड़ा रहा। वह भी मेरे साथ खड़ी रही। लेकिन सोशल मीडिया के चलते ये सब जहरीला हो गया था। कई अफवाहों, मुश्किलों, फालतू की बातों और पेचीदगियों के बावजूद हम एक दूसरे संग इस रिश्ते को टिकाए रखने के लिए खड़े रहे।



अर्जुन आगे कहते हैं “कई दिनों तक हमारी जिंदगी नर्क बनी रही। फिर हम खुलकर सामने आए। मलाइका ने बहुत कुछ झेला, लेकिन फिर भी उसने रिश्ते को सम्मान और महत्व दिया। उनके संग खड़े रहकर मुझे कभी एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी फिल नहीं हुआ। मुझे बस ये पता था मैं सही के साथ खड़ा हूँ और सही चीज कर रहा हूँ।



गौरतलब है कि पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को एक दूसरे से छिपाते थे, लेकिन अब दोनों खुलकर मीडिया के सामने आते हैं। कपल इंस्टाग्राम पर भी अपने प्यार का इजहार करता रहता है। जैसे वेलेंटाइन डे पर मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर को गले लगाते हुए एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘मेरा..’