हिंदू धर्म में लक्ष्मी मां को धन के देवी कहा जाता हैं। आपने अक्सर कुछ लोगों से ये कहते हुए सुना होगा कि जिस घर में लक्ष्मी मां का वास होता है उस घर में कभी धन – दौलत की कमी नहीं होती है। वही जिस घर में लक्ष्मी मां का वास नहीं रहता हैं। या फिर वह रूठी हुई रहती है तो उस घर में हमेशा दरिद्रता रहती हैं। जिससे पूरे परिवार के लोग परेशान रहते हैं। घर से दरिद्रता को दूर करने और लक्ष्मी मां को मनाने के लिए आज हम आपको चमत्कारी संघ के कुछ उपाय के बारे में बताएंगे। इस उपाय को आप इस्तेमाल कर लक्ष्मी मां को मना सकते हैं।
शंख हर पूजा घर में उपलब्ध रहता है। शंख का इस्तेमाल लोग भगवान की आरती से पहले और आरती के बाद करते हैं। आप अपने घर में पंडित जी को कथा पूजा करते समय बजाते हुए देखे या सुनते होंगे। शंख को पूजा स्थल में रखना शुभ माना जाता हैं। शंख से हम रूठी हुई लक्ष्मी को आसानी से मना सकते हैं। लक्ष्मी मां को मनाने के लिए उनके पूजा वाले स्थान पर शंख की विधिवत स्थापना करनी चाहिए। स्थापना के बाद यह जरूरी नहीं कि नियमित रूप से शंख और माता लक्ष्मी मां की साथ में पूजा करें। शंख कई प्रकार के पाए जाते हैं। इनमें से एक दक्षिणावर्ती शंख होता है। जिसे सबसे उत्तम माना जाता है।

आपको बता दें कि शंख लक्ष्मी मां नारायण भगवान दोनों को प्रिय होता हैं। लोगों का मानना है कि जिस घर में शंख होता है वहाँ मां लक्ष्मी और नारायण दोनों निवास करते हैं।शंख लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने के साथ और भी कई समस्याओं समाप्ति में मदद करता है। यही बिजनेस या फिर नौकरी पानी में किसी प्रकार की समस्या आ रही हो तो शंख का ये उपाय बड़ा काम आएगा। बिजनेस और नौकरी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप अपने बिजनेस स्थल या वर्कप्लेस पर शंख में गंगाजल भरकर छिड़क दें। ऐसा करने से नौकरी में उन्नति होगी और बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा। व्यापारी भाई अपनी दुकान में विष्णुजी की प्रतिमा के नीचे शंख स्थापित करें।इससे ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त होता हैं।