आयशा टाकिया (Ayesha Taikia) एक जमाने में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हुआ करती थी। लेकिन उनका फिल्मी करियर बहुत छोटा रहा। उन्हें वह कामयाबी हासिल नहीं हुई जिसकी उन्होंने उम्मेद की थी। 10 अप्रैल को आयशा अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं।
10 अप्रैल 1986 को मुंबई में पैदा हुई आयशा टाकिया एक गुजराती परिवार से आती हैं। वे एक गुजराती पिता और आधी महाराष्ट्रियन व ब्रिटिश मां की बेटी हैं। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई सेंट एंथोनी स्कूल से की है।

आयशा जब 15 साल की थी तभी उन्होंने मॉडलिंग करना स्टार्ट कर दिया था। वहीं 4 साल की उम्र में वह कैमरे का सामना करने लगी थी। आयशा का बॉलीवुड डेब्यू 2004 में आई ‘टार्जनः द वंडर कार’ फिल्म थी। इसमें अजय देवगन और वत्सल सेठ भी थे।

‘टार्जनः द वंडर कार’ ने आयशा को पॉपुलर कर दिया। इसके बाद वह शाहिद कपूर संग ‘दिल मांगे मोर’ में नजर आई। फिर उन्होंने कुछ और फिल्में की जो दर्शकों को कोई खास पसंद नहीं आई। 2006 में वे ‘डोर’ फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म में अपने शानदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

आयशा टाकिया को कमर्शियल लोकप्रियता सलमान खान की फिल्म ‘वॉन्टेड’ से मिली। इसने उन्हें काफी फेमस कर दिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवार्ड भी मिले थे। फिर 23 साल की उम्र में उन्होंने फरहान आजमी से शादी रचा ली। ये शादी 2009 में हुई थी।
हैरत की बात ये थी कि इस शादी के लिए आयशा टाकिया ने अपना धर्म तक बदल लिया था। इस शादी से उन्हें के बेटा Mikail Azmi है। शादी करना आयशा की सबसे बड़ी गलती रही। इस शादी ने उनका फिल्मी करियर चौपट कर दिया।

आयशा अपनी लीप सर्जरी को लेकर भी चर्चा आमें रही। इसका लोगों ने कई बार मजाक भी उड़ाया था। वर्तमान में वे फिल्मी दुनिया से दूर अपनी पर्सनल लाइफ इन्जॉय कर रही हैं। वे सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं।