अयोध्या में राम जन्म भूमि पर नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था। तब से ही लोगों के मन में ये जिज्ञासा है कि राम मंदिर बनने के बाद कैसा दिखेगा? इसकी भव्यता और दिव्यता कैसी होगी? इस जिज्ञासा कोश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव और विश्व हिंदू परिषद नेता चंपत राय ने दूर कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भविष्य में बनने वाले राम मंदिर का एक 3D वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में राम मंदिर की झलक देखी जा सकती है। वीडियो को देखकर ही मंदिर की भव्यता और दिव्यता को महसूस किया जा सकता है। वीडियो देख मालूम पड़ता है कि मंदिर बढ़िया शिल्पकारी से लेकर डिजाइन तक, सबकुछ अव्वल दर्जे का होने वाला है। ये मंदिर बेहद विशाल पैमाने पर बनाया जा रहा है। क्योंकि मंदिर बनने के बाद यहां बड़े पैमाने पर लोग भी आने वाले हैं।

राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसे निजी कंपनियां बना रही है। इस मंदिर का मुख्य मार्ग ही 100 फुट चौड़ा होगा। वहीं राम मंदिर का चबूतरा 20 फुट ऊंचा होगा। निर्माण कार्य बीते वर्ष 5 जनवरी से स्टार्ट हो गया था। इसके तहत 45 से 50 फीट तक गहरी नींव खोदी गई थी। आप मंदिर की एक झलक इस 3D वीडियो में देख सकते हैं।
श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण पूर्ण हो जाने के पश्चात कैसा दिखेगा, देखिए इस वीडियो के माध्यम से। https://t.co/OzWx5VpTiy
— Champat Rai (@ChampatRaiVHP) February 13, 2022