बच्चों के सुपरहीरो पर आधारी सीरियल “बालवीर” याद है? 2012 में आया ये सीरियल काफी लोकप्रिय हुआ था। इसमें बालवीर की सहयोगी मेहेर का किरदार अनुष्का सेन ने निभाया था। तब अनुष्का बच्ची थी, लेकिन अब बड़ी हो गई हैं और पहचान में भी नहीं आ रही हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस बड़े हैरान हैं।
क्यूट सी दिखने वाली अनुष्का सेन का ग्लैमरस लुक देख फैंस के होश उड़ गए हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि ये वही बच्ची है जिसे वह बालवीर में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट देखते थे। अनुष्का अब टीवी की यंग डिवाज में शामिल हो गई हैं। वे सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं।

अनुष्का इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। यहाँ जब उन्होंने अपनी आकर्षक तस्वीरें फ़ैस के साथ साझा की तो वह उन्हें एकटक देखते ही रहे। हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना हो गया।

आसमानी रंग की मोनोकिनी पहने अनुषक ने अजब अपना सेक्सी अवतार दिखाया तो फैंस की आँखें फटी की फटी रह गई। वहीं एक अन्य तस्वीर में वह घोड़े की सवारी करते दिखाई दी।

अनुष्का अपनी लाइफ को खूब अच्छे से एन्जॉय कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वैसे आपको अनुष्का का यह बदला अवतार कैसा लगा?


