एक तूफान में अपनी आँखों की रोशनी खो चुके बाबा वेंगा (वेंगेलिया गुश्तेरोवा) अपनी सटीक भविष्यवाणी के लिए जाने जाते हैं। उनका निधन 1996 में हुआ था। उन्होंने अपने मरने की भी सही भविष्यवाणी की थी। अंतिम सांस लेने से पहले उन्होंने आने वाले साल 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थी।
सच हुई ये भविष्यवाणियाँ
साल 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला ,2004 में सुनामी, अफ्रीकी मूल के व्यक्ति का अमेरिका का प्रेसिडेंट बनना, ब्रिटेन की राजकुमारी की मौतई इत्यादि कई ऐसी भविष्यवाणियाँ हैं जो बाबा वेंगा ने मरने से पहले की थी और वह सच साबित हुई।
2022 में क्या-क्या होगा?
बाबा वेंगा के मुताबिक साल 2022 में करोना से भी खतरनाक वायरस आएगा। ये नया वायरस साइबेरिया में है जो अभी तक बर्फ में दबा हुआ था। ऑस्ट्रेलिया सहित कई एशियाई देशों में बाढ़ आ सकती है। 2022 में विश्व कई प्राकृतिक आपदाएं झेलेगा। कई देशों में पानी का संकट पैदा होगा। एलियंस अपने एस्टरॉयड धरती पर जीवन तलाश करने की कोशिश में भेज सकते हैं।
भारत में आएगी भुखमरी
बाबा बेंगा के अनुसार साल 2022 में भारत में भुखमरी के हालात पैदा हो सकते हैं। टिड्डी दल के हमले से भारत भुखमरी की कगार पर पहुँच जाएगा। वहीं बाबा वेंगा की माने तो साल 5079 में दुनिया का अंत जरूर होगा।