सुबह नींद से जागते ही इंसान कुछ ऐसी गलतियाँ कर बैठता है जिसका हमारे रिश्तों और सेहत दोनों पर नेगेटिव असर पड़ता है। ये गलती आज का लगभग 90 फीसदी युवा करता है। यदि आप भी इसमें शामिल हैं तो इन गंदी आदतों को आज ही छोड़ दें।
मोबाइल चलाना
सुबह उठते ही कई लोग मोबाइल चलाने लगते हैं। फिर उनके एक दो घंटे इसी में वेस्ट हो जाते हैं। इससे न सिर्फ टाइम बर्बाद होता है बल्कि आँखों पर भी बुरा असर पड़ता है। सुबह उठते से गर्म पानी पिएं, ब्रश करें, बालकनी में थोड़ी देर खड़े रहें या बाहर टहलने चले जाएं।
ब्रेकफास्ट छोड़ना
कई लोग दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं। इससे उनकी भूख मर जाती है। जबकि आपको सुबह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहिए। इससे आप दिनभर ऊर्जावान रहेंगे। अंडा, टोस्ट, ओटमील या ताजे फलों को ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं।
बिना प्लान के चलना
लाइफ में टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। सुबह इंसान में सबसे अधिक एनर्जी भी रहती है। वह क्षमता से अधिक काम करता है। इसलिए एक दिन पहले ही सुबह का प्लान बना लें और उसी के अनुसार सुबह कि शुरुआत करें।
नहाने में आलस
कई लोग सुबह-सुबह नहाने में आलस करते हैं। यदि नहाओगे नहीं तो दिनभर आलसीपना रहेगा। वहीं नहाने के बाद फ्रेश फ़ील होगा और आपके काम की रफ्तार भी बढ़ जाएगी।
नकारात्मक विचार
सुबह उठते ही नेगेटिव बातें नहीं सोचना चाहिए। दिमाग को फ्रेश रखना चाहिए। कुछ सकारात्मक बातें सोचनी चाहिए। हर दिन एक नई शुरुआत लेकर आता है।