जौ के इन अनोखे टोटकों से खुश होती है मां लक्ष्मी, घर में होती है पैसों की बारिश

जौ (यव) को हिंदू धर्म में खास महत्व दिया गया है। पूजा-पाठ, मांगलिक कार्य और जज्ञ-अनुष्ठान में जौ का उपयोग जरूर होता है। शास्त्रों में जौ दान की तुलना स्वर्ण दान से की गई है। ऐसे में आज हम आपको जौ के कुछ अनोखे टोटके बताने जा रहे हैं। इससे न सिर्फ घर में सुख शांति रहेगी, बल्कि मां लक्ष्मी भी आपके घर पधार आपको अमीर बना देगी।

जौ के ये टोटके दूर कर देंगे गरीबी



1. पूर्णिमा या अमावस्या के दिन जौ का हवं करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। इससे घर में सुख, शांति रहती है और कोई बीमार नहीं पड़ता है।

2. रात को एक मुट्ठी जौ को लाल कपड़े में बांधकर बेड के नीचे सिर के पास रख दें। अगले दिन इसे पशु-पक्षियों या जरुरतमंदों में दान कर दें। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है।

3. शनिवार के दिन जौ, कोयला, कच्चा दूध, नारियल, तिल, तांबा और दूर्वा इत्यादि को बहते पानी में बहा दें। इससे राहु का अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता है।

4. शनिवार को कबूतर को जौ खिलाएं। इससे राहु-केतु का बुरा प्रभाव खत्म होता है। बस याद रहे ऐसा करते समय कोई आपको देखे नहीं।

5. जरुरतमंदों के बीच जौ का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। शस्त्रों में इसे स्वर्ण दान कहा गया है।

6. भगवान विष्णु को रोज जौ अर्पित करने से रुके या बिगड़े काम बन जाते हैं। घर में पैसा आता है। अगले जन्म में भी आप अमीर बनते हैं।

7. घर में जब कोई मांगलिक कार्य हो तो कलश या मूर्ति के नीचे जौ के दाने डाल दें। इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।