नाखून रगड़ने से मिलते हैं फायदे, लेकिन ये 2 लोग भूलकर भी न रगड़ें, लाभ की बजाय होगा नुकसान

आप ने देखा होगा कि कई लोग खाली बैठे बैठे अपने नाखूनों को आपस में रगड़ते रहते हैं। इसे नेल रबिंग एक्सरसाइज या बालयाम (Balayam) योग कहते हैं। यह इतने काम की एक्सरसाइज है कि कई योग गुरु इसे करने की सलाह देते हैं। आज हम इनके फ़ायदों पर नजर डालेंगे।

नाखून रगड़ने के लाभ



1. नाखून रगड़ना आपके बालों और स्कैल्प के लिए बहुत अच्छा होता है। नाखून रगड़ने की प्रोसेस एक चायनीज एक्यूप्रेशर का हिस्सा होती है। जब दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में रगड़ा जाता है तो घर्षण पैदा होता है। इससे गर्मी पैदा होती है। ये आपके सिर के स्कैल्प पर पॉजिटिव प्रभाव डालती है।

2. नाखूनों को आपस में रगड़ने से स्कैल्प का रक्त संचार बढ़ता है। इससे बाल झड़ने की प्रॉब्लम से आजादी मिलती है। इसके अलावा बाल दुगनी तेजी से बढ़ने भी लगते हैं। इसके अलावा नाखूनों को बार-बार रगड़ने से चर्म रोग भी दूर होते हैं। आप रोज 5 से 10 मिनट नाखून रगड़ सकते हैं।

ये लोग भूलकर भी न रगड़ें नाखून



1. गर्भवती महिलाओं को बालायाम यानि नाखूनों को रगड़ने की प्रक्रिया नहीं करनी चाहिए। इससे उनके गर्भाशय में संकुचन होने की आशंका रहती है। ये चीज नुकसानदायक हो सकती है।

2. एपेंडिसाइटिस और एंजियोग्राफी जैसी सर्जिकल समस्या से पीड़ित लोग नाखून न रगड़ें। इससे धड़कन और उच्च रक्तचाप के लक्षण और गंभीर परिणाम होने की आशंका रहती है।