कल की सुबह मंदिरा बेदी के जीवन की सबसे दुखद सुबह में से एक थी। अपनी फिटनेस के लिए पहचानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल ने इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। महज़ 49 साल की उम्र में उनके सीने में एक तेज़ दर्द उठा जिसे वे सहन नहीं कर पाए और अपने परिवार को अकेला छोड़ कर हमेशा हमेशा के लिए चले गए।
राज कौशल की पत्नी मंदिरा बेदी हमेशा से नए विचारों वाली लड़की रही है, आज जब उनके पति ने आखरी सांस ली तब भी उनकी यही छवि लोगों के सामने दिखी। मंदिरा ने अपने पति के गम को मनाने के लिए सफेद साड़ी या सूट नहीं पहना बल्कि वे जिन कपड़ों में थी उन्हीं कपड़ो में वे पूरे समय रही। उन्हीं जींस टीशर्ट में उन्होंने समाज के ढकोसले को दरकिनार कर अपने हाथों से अपने पति को पंचतत्व में विलीन भी किया, ऐसा कर उन्होंने अपने बेटे को एक बड़े सदमे से बचाया। ऐसा करते वक्त मंदिरा बेदी फुट फुट कर रोती हुई भी दिखी।
मंदिरा बेदी की यात्रा भी बड़ी दिलचस्प है। उन्होंने सबसे पहले टीवी सीरियल शांति में शांति का किरदार कर लोगों का दिल जीता। उसके बाद फिल्मों में उन्हें दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे में काजोल की बहन का रोल निभा कर दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बना ली। मगर अब जो मंदिरा बेदी हम सब देखते हैं वो इन दोनों किरदारों से अलग है। एक हालिया कार्यक्रम में मंदिरा बेदी ने कहा भी था कि महिलाओं को सबसे पहले खुद को प्यार करना सीखना चाहिए। वे खुद भी अपने आपको अपने 20 वे या 30 वे साल में इतना प्यार नहीं करती थी जितना वे अपने आपको 40 साल की उम्र में चाहती है।
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी और उनके पति राज कौशल के दो बच्चे हैं। वहीं राज कौशल के प्रोफेशन की बात करें तो वे एक प्रड्यूसर और एक जाने माने स्टंट डायरेक्टर थे। बता दें कि इंडस्ट्री में राज कौशल बतौर अभिनेता के रूप में इंटर हुए थे। राज कौशल की यह दुखद खबर सुन कर पूरे बॉलीवुड में गम पसरा हुआ है।
डायरेक्टर के तौर पर राज कौशल ने बॉलीवुड को तीन फिल्में दी ‘प्यार में कभी कभी’, ‘शादी का लड्डू’ और ‘एंथनी कौन है’ दी हैं। मंदिरा बेदी से राज कौशल पहली बार मुकुल आनंद के घर पर 1996 में मिले थे। यह वो समय था जब मंदिरा बेदी स्ट्रगल कर रहीं थी, और मुकुल आंनद के घर वे ऑडिशन देने आए हुई थी। उस समय राज कौशल मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम किया करते थे। यहीं से इनकी मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। 14 फरवरी 1999 को मंदिरा बेदी और राज कौशल ने एक दूसरे से शादी बना ली।