इस हरियाणवी गाने पर भाभी ने लगा दिए ठुमके, किये ऐसे ऐसे स्टेप्स कि जबड़ा डांस देख कर दीवाने हुए लोग

हरियाणवी गानों का ट्रेंड आजकल काफी देखने को मिल रहा है। कोई भी पार्टी हो या फिर शादी हरियाणवी गाने सुनाई दे ही जाएंगे। सोशल मीडिया पर भी हरियाणवी गानों की रील्स भी देखने को मिलेगी। ऐसे ही एक रील में हरियाणा की भाभी नजर आ रही है। जो अपने धमाकेदार डांस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। यह रील हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ का गाना “आंख लड़गी” पर है।



रुचिका जांगिड़ की बात करें तो वह हरियाणा का एक उभरता हुआ नाम है। रुचिका जांगिड़ का गाना आंख लड़की इन दिनों काफी चर्चा में है। यह गाना इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। हर कोई इस गाने पर अपना रिएक्शन दे रहा है। रुचिका जांगिड़ के फैंस को यह गाना बेहद ही पसंद आ रहा है। कोई इसको कवर कर रहा है तो कोई इस पर जमकर ठुमके लगा रहा है।



ऐसे ही एक रील में हरियाणा की भाभी ने जमकर ठुमका लगाया। हरियाणवी भाभी के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हरे रंग की साड़ी और काली चूड़ियों को पहने और लंबा घुंघट निकालें यह भाभी आंख लड़गी गाने पर जमकर डांस कर रही है यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि यह गाना टिक टॉक पर भी काफी फेमस हुआ था।

वीडियो में हरी साड़ी पहने हुए महिला ने अपना चेहरा साड़ी से ढक रखा है, जिसके कारण उनकी पहचान नहीं की जा सकती। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को काफी लोगों ने देखा है और अपना रिएक्शन भी दिया है। लोग इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा ‘ब्यूटीफुल डांस’। तो किसी ने कहा ‘खूबसूरत महिला खूबसूरत साड़ी में, बहुत ही खूबसूरत भाभी जी’।



कमेंट करने का सिलसिला यहीं तक नहीं है। एक अन्य यूज़र ने तो भाभी की हॉटनेस की तारीफ ही कर दी। उसने लिखा ‘माय गुडनेस टू हॉट भाभी जी, इस नीले और हरे रंग की साड़ी में आप बहुत ही खूबसूरत लग रही है। आग लगा दी भाभी आपने, अपने देवर पर कुछ दया करो, तुम हमेशा दुनिया को हिला देती हो, भाभी तुम इतनी उर्जा और स्टेमिना कहां से लाती हो। यह कहा जा सकता है कि पापुलैरिटी के मामले में हरियाणा की इस भाभी ने ओरिजिनल सिंगर रुचिका जांगिड़ को भी पीछे छोड़ दिया है।

वहीं बात करें हरियाणा की सिंगर रुचिका जांगिड़ की तो वह एक लोकप्रिय हरियाणवी सिंगर है। रुचिका जांगिड़ का जन्म 27 नवंबर 1995 को शामली, उत्तर प्रदेश में हुआ था। रुचिका ने अपनअपने करियर की शुरुआत 2018 में की थी। रुचिका का पहला गाना 26 नवंबर 2019 को आंख लडगी रिकॉर्ड किया गया। इस गाने पर यूट्यूब पर 30 मिलीयन व्यूज है।



इसके बाद इन्होंने और भी हिट सोंग्स रिकॉर्ड किए। रुचिका जांगिड़ हरियाणवी इंडस्ट्री का काफी बड़ा नाम है। रुचिका जांगिड़ कि सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अगर आप भी हरियाणवी गाने सुनने के शौकीन हैं या हरियाणवी गाना सुनना चाहते हैं तो रुचिका जांगिड़ को जरूर सुनिए।