भारती सिंह की डिलीवरी का Video आया सामने, बच्चे पैदा करने के पहले हो गई थी ऐसी हालत

कॉमेडियन भारती सिंह इस समय मां बनने का सुख ले रही हैं। 3 अप्रैल, रविवार की शाम 4 बजे उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया पर दी। भरती के बेटे की तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन उनकी डिलीवरी के पहले का वीडियो जरूर सामने आया है। इसमें भारती की हालत काफी खराब लग रही है।



दरअसल भारती और हर्ष का यूट्यूब पर लाइफ ऑफ लिंबाचिया नाम का एक चैनल है। यहां वे अपने निजी जीवन से जुड़े सभी वीडियोज पोस्ट करते हैं। भरती के मां बनने के बाद उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसका टाइटल था ‘ इट्स अ बॉय, गुड न्यूज़ आउट…’ इस ब्लॉग में भारती ने घर से अस्पताल जाने तक का वीडियो शूट किया है।

वीडियो की शुरुआत में भारती कहती है कि हम आखिरकार बेबी लेने जा रहे हैं। इस दौरान वह सिर्फ 1 बच्चा लाने की सलाह देती है। वहीं हर्ष मजाक में कहते हैं कि उन्हें तो 6 बच्चे चाहिए। अस्पताल जाते हुए भारती थोड़ी डरी हुई रहती है। हालांकि उनके चेहरे पर बच्चे को लेकर एक्साइटमेंट भी दिखता है।



वीडियो फिर थोड़ा और आगे बढ़ता है। यहां अस्पताल में भारती नर्स से कुछ सवाल जवाब करते दिखाई देती है। इस दौरान वह बहुत नर्वस रहती हैं। फिर उन्हें लेबर पेन स्टार्ट हो जाता है। इस दौरान उनकी हालत बहुत खराब दिखती है। फिर वीडियो के अंत में वह फैंस से कहते हैं कि उनके घर एक नन्हे राजकुमार ने जन्म ले लिया है।

देखें वीडियो


बताते चलें कि भारती ने ये बच्चा सिजेरियन से दिया है। फिलहाल बच्चा और जच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। बच्चा पूरे 3 किलो का हुआ है। अब बस फैंस को कपल के बेबी बॉय का चेहरा देखने का बेसब्री से इंतजार है।