भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया 3 अप्रैल को माता-पिता बने हैं। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। भारती का बेटा अब महज 12 दिन का है। इस दौरान एक बच्चे को मां की सख्त जरूरत होती है। लेकिन भारती ने अपने 12 दिन के बच्चे को घर छोड़ दिया। वह सजधज के एक खास काम को निकल ली। अब फैंस उनकी बुराई कर रहे हैं।
अधिकतर महिलाएं बच्चे को जन्म देने के बाद कम से कम एक महिना उसके साथ घर पर ही रहती है। उसे एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ती है। लेकिन भरती सिंह 12 दिन के बच्चे को छोड़ काम पर लौट आई है। बता दें कि बेटे को जन्म देने से पहले वह रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ (Hunarbaaz) होस्ट कर रही थी। उन्होंने प्रेग्नेंसी के आखिरी मंथ तक काम किया। फिर लेबर पैन होने पर काम से ब्रेक ले लिया था।

अब भारती फिर से काम पर लौट आई है। उन्हें बेबी डिलीवर किए दो हफ्ते भी नहीं हुए और उन्होंने काम पर लौटना सही समझा। उन्हें हाल ही में काम पर जाते हुए स्पॉट किया गया। जब पैपराजी ने उनसे इतनी जल्दी काम पर लौटने को लेकर सवाल पूछा तो भारती ने कहा कि मेरा बेटा अभी सिर्फ 12 दिन का है, लेकिन वर्क कमिटमेंट हैं, जिन्हें पूरा करना पड़ता है, क्योंकि काम तो काम होता है।
इसके बाद फोटोग्राफर्स ने भारती सिंह से कहा कि रणबीर और आलियी की शादी हो गई है, आप क्या कुछ कहेंगी? इस पर भारती मजाक में बोली ‘मैं दोनों को मुबारकबाद देती हूं। उन्होंने हमें बुलाया था, लेकिन हम जा नहीं पाए। हमारा बच्चा अभी छोटा है ना।’ यह कहते हुए वह हंसने लगती हैं।
हालांकि भारती के बच्चा को छोड़ जल्दी काम पर लौटने की वजह से कई फैंस ने उनकी बुराई भी की। बताते चलें कि भारती को एक बेटी चाहिए थी, लेकिन उन्हें बेटा हो गया। उन्होंने अपने बेटे का निक नेम ‘गोला’ रखा है। फिलहाल उन्होंने बेटे की कोई भी तस्वीर मीडिया से साझा नहीं की है।