आप ने एक बात नोटिस की होगी कि कुछ लोग बिना किसी मेहनत के किस्मत के दम पर जल्दी अमीर बन जाते हैं। कहा जाता है कि ये लोग अमीर बनने के लिए ही पैदा होते हैं। समुद्र शास्त्र से व्यक्ति के शरीर के निशान और बनावटों के आधार पर ये पता लगाया जा सकता है कि आपका जन्म अमीर बनने के लिए हुआ है या नहीं।
ये निशान बताते हैं आप अमीर बनने को पैदा हुए हैं
1. पैर में चक्र या कमल का निशान वाला शख्स बहुत धनवान बनता है। ऐसे लोगों के पास खूब जमीन-जायदाद होती है।
2. जिस शख्स की हथेली के बीचों बीच में तोमर, रथ, चक्र, बाण या ध्वज का निशान होता है, वह जीवन में खूब पैसा कमाता है। ऐसे लोग शासन-प्रशासन के कार्य करते हैं।
3. यदि आपकी हथेली में बीच में तिल है तो समझ जाइए कि आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसे लोग पैसा और मान-सम्मान दोनों कमाते हैं।

4. पैरों के तलवे पर तिल होना ये दर्शाता है कि आपको लाइफ में ढेर सारे सुख और धन की प्राप्ति होगी। ये लोग अच्छे शासक बनते हैं।
5. मध्यमा अंगुली के ठीक नीचे मणिबंध तक फैली रेखा होने का मतलब है वह शख्स जीवन में सुख और पैसा दोनों हासिल करेगा।
6. हथेली के बीचों बीच घोड़ा, मटका या मीनार का निशान होना या माथा चौड़ा और सामान्य से बड़ा होना ये दर्शाता है कि शख्स जीवन में कोई बड़ा पद हासिल कर अमीर बनेगा।
7. हथेली पर चक्र, कमल का फूल या रथ जैसे निशान का होना माँ लक्ष्मी की कृपा को दर्शाता है। ये लोग लाइफ में खूब उन्नति करते हैं और ढेर सारा पैसा कमाते हैं।