कहते हैं प्यार और शादी करने के लिए उम्र नहीं देखी जाती है। बॉलीवुड की कुछ हसीनाएं इस बात को काफी सिरियसली ले गई। उन्होंने अपने दादी-नानी बनने की उम्र में शादी रचाई।
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता 2008 में 54 वर्ष की उम्र में दुल्हन बनी थी। उनके पति का नाम विवेक मेहरा है। दोनों की लव मैरिज थी।
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में दूसरे धर्म के मोहसिन अख्तर से शादी रचाई थी। तब वे 42 साल की थी।
सुहासिनी मुले
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुहासिनी मुले सभी अभिनेत्रियों में सबसे अधिक उम्र में शादी करने वाली एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2011 में 60 साल की उम्र में प्रोफ़ेसर अतुल गुर्तु से शादी रचाई थी।
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने जेन गुडइनफ संग 2016 में सात फेरे लिए थे। तब उनकी उम्र 41 वर्ष थी। प्रीति हाल ही में सरोगेसी से दो जुड़वा बच्चों जय और जिया की मां बनी हैं।
लीज़ा रे
‘कसूर’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस लीज़ा रे ने 41 वर्ष की उम्र में 2012 में जैसन देहनी से शादी रचाई थी। वर्तमान में वे दो जुड़वा बच्चों की मां भी हैं।
काम्या पंजाबी
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने 2020 में 41 वर्ष की उम्र में शादी रचाई थी। हालांकि ये उनकी दूसरी शादी थी। पहले पति से उनका तलाक हो गया था।
मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला ने 2010 में 7 साल छोटे सम्राट दहल से शादी रचाई थी। तब वे 41 साल की थी। हालांकि शादी के महज दो साल बाद उनका तलाक भी हो गया था।