इन बॉलीवुड हसीनाओं के हैं 2 पति, एक शादी से मन नहीं भरा तो दूसरी बार बनी दुल्हन

कहते हैं शादी 7 जन्मों का बंधन होता है। लेकिन आज की पीढ़ी इसे जन्म निभा ले वही बहुत है। अब बॉलीवुड की इन हसीनाओं को ही ले लीजिए। इनकी पहली शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। ऐसे में इन्होंने दूसरी शादी रचा फिर से शुरुआत की।

डिम्‍पी गांगुली



मॉडल-एक्ट्रेस डिंपी गांगुली ने रिएलिटी शो ‘राहुल दुल्हानियां ले जाएगा’ में राहुल महाजन से शादी रचाई थी। हालांकि शादी के बाद दोनों ने तलाक ले लिया। डिंपी ने राहुल महाजन पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। राहुल से अलग होने के बाद डिंपी ने दुबई के बिजनेसमैन रोहित रॉय सात फेरे लिए।

कश्‍मीरा शाह



एक्ट्रेस मॉडल कश्मीरा शाह फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बीवी हैं। ये कश्मीरा की दूसरी शादी थी। इसके पहले वे अमेरिका फिल्म प्रोड्यूसर Brad Listermann की बीवी थी। दोनों ने 2002 में शादी रचाई थी और 2007 में तलाक ले लिया था।

अर्चना पूरन सिंह



बॉलीवुड एक्ट्रेस और कॉमेडी शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने 1992 में परमीत सेठी से दूसरी शादी रचाई थी। अर्चना जब पहले पति से अलग हुई थी, तो दोबारा शादी न करने की कसम खाई थी, लेकिन परमीत की अच्छाई देख उन्होंने ये कसम तोड़ दी।

नीलम कोठारी



एक्ट्रेस नीलम कोठारी 90 के दशक में फेमस थी। उनकी पहली शादी लंदन के एक बिजनेसमैन से हुई थी। हालांकि कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।
फिर नीलम की लाइफ में समीर सोनी आए। दोनों ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2011 में शादी रचा ली।

दीपशिखा नागपाल



टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल की पहली शादी एक्टर जीत उपेंद्र से 1997 में हुई थी। हालांकि दोनों 2007 में तलाक लेकर अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कैशव अरोड़ा से 2012 में दूसरी शादी रचाई। लेकिन 2016 में उनसे भी तलाक हो गया।

तनाज ईरानी



एक्ट्रेस तनाज ने एक्टर फरीद कुर्रम से इंटर रिलीजन शादी रचाई थी। लेकिन जब दोनों का तलाक हो गया तो उन्होंने टीवी एक्टर बख्तियार ईरानी से शादी की। ये शादी 2007 में हुई थी। कपल अब साथ में बहुत खुशहाल जीवन जी रहते हैं।

श्‍वेता तिवारी



श्वेता तिवारी की किस्मत शादी के मामले में बहुत खराब रही। वे अपने पहले पति राजा चौधरी से घरलु हिंसा की वजह से अलग हुई थी। फिर उन्होंने अनुभव कोहली से दूसरी शादी रचाई। लेकिन यहां भी उन्हें घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा। वर्तमान में वे दो बच्चों संग अकेले रहती हैं।

किरण खेर



किरण खेर की पहली शादी बिजनेसमैन गौतम से हुई थी। लेकिन फिर दोनों का तलाक हो गया। ऐसे में उन्होंने अपने थिएटर के मित्र अनुपम खेर से दूसरी शादी रचा ली। ये अनुपम की भी दूसरी शादी थी। शादी के बाद अनुपम ने किरण के पहले पति से हुए बच्चे सिकंदर को अपना सरनेम दिया।

गुंजन वालिया



नागिन फ़ेम गुंजन की पहली शादी सचन वर्मा से हुई, लेकिन सालभर में ही उनका तलाक हो गया। फिर उन्होंने 2015 में विकास मनकतला से शादी रचाई।