ससुर पर जान छिड़कती है ये हसीनाएं, रखती हैं ऐसा रिश्ता, ऐश्वर्या से कैटरीना तक के नाम है शामिल

सास-बहू का रिश्ता बाप बेटी के रिश्ते के समान होता है। अक्सर सास-बहू की आपस में नहीं बनती हैं। लेकिन ऐसा बहुत कम होता है जब ससुर और बहू के बीच अनबन या लड़ाई हो। इनके बीच प्यार बना रहता है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं से मिलाने जा रहे हैं जो अपने ससुर पर जान छिड़कती हैं।

कैटरीना कैफ



कैटरीना बीते वर्ष की 9 दिसंबर को विक्की कौशल की बीवी बनी हैं। उनके ससुर का नाम शाम कौशल है। कैटरीना और शाम की आपस में बहुत अच्छी बनती है। दोनों में बहुत प्रेम और मान-सम्मान है। हाल ही में कैटरीना ने अपनी एक बिकीनी वाली तस्वीर साझा की थी, जिसे ससुर शाम ने लाइक भी किया था। मतलब वे बेहद ओपन माइंडेड हैं।

दीपिका पादुकोण



दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनके ससुर का नाम जगजीत सिंह भवनानी है। दीपिका अपने ससुर को बहुत मान सम्मान देती है। वे जब भी उनसे मिलती हैं तो ढेर सारी बातें करती हैं। वह ससुर को पिता समान मानती हैं। दोनों की आपस में खूब बनती है।

ऐश्वर्या राय



ऐश्वर्या 2007 में अभिषेक से शादी रचा बच्चन परिवार की बहू बनी थी। वे बड़ी लक्की हैं जो उन्हें अमिताभ बच्चन जैसे महानायक की बहू बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अमिताभ और ऐश्वर्या का रिश्ता बड़ा गहरा है। खासकर अमिताभ अपनी बहू पर जान छिड़कते हैं। वे अक्सर ऐश का ही पक्ष लेते हैं। उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं। वहीं ऐश भी बिग बी को पिता मानती हैं। उनका सम्मान करती हैं।

सोनम कपूर



सोनम कपूर ने 2018 में आनंद आहूजा से शादी रचाई थी। उनके ससुर का नाम सुनील आहूजा है। उनका अपने ससुर से दोस्तों जैसा रिश्ता है। वे अपने सास-ससुर संग वैकैशन मनाने भी जाती रहती हैं। सोनम के ससुर बहुत खुले विचार वाले शख्स हैं। वे सोनम को बेटी जैसा प्यार देते हैं। ससुराल में मायके की कमी महसूस नहीं होने देते हैं।

सुजैन खान



सुजैन खान और ऋतिक रोशन साल 2000 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि दोनों का 2014 में तलाक हो गया था। लेकिन तलाक के बाद भी सुजैन का अपने ससुर राकेश रोशन संग अच्छा रिश्ता है। वह अक्सर रोशन परिवार में आती जाती रहती हैं। वे अपने ससुर की बड़ी इज्जत करती हैं।

नेहा धूपिया



नेहा धूपिया 2018 में अंगद बेदी से शादी के बंधन में बंधी थी। वे अपने ससुर बिशन सिंह बेदी को दूसरा पिता मानती हैं। उन्हें बहुत सम्मान देती हैं। उनका पूरा ख्याल रखती हैं। वहीं उनके ससुर भी नेहा को बेटी जैसा प्यार और सम्मान देते हैं। दोनों का रिश्ता काफी अच्छा है।