मांग में गर्व से सिंदूर भरती है ये हीरोइनें, मॉडर्न होने के बावजूद फॉलो करती हैं भारतीय संस्कृति – Pics

‘सिंदूर’ भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा होता है। हर सुहागन महिला अपने पति के नाम का सिंदूर लगाती है। यहां तक कि बॉलीवुड की अमीर, सुंदर और मॉडर्न हसीनाएं भी मांग में सिंदूर लगाने से परहेज नहीं करती हैं। वह भी अपनी इस भारतीय संस्कृति का मान-सम्मान रखती हैं। तो चलिए हीरोइनों के सिंदूर लुक पर एक नजर डालते हैं।

अनुष्का शर्मा



अनुष्का, इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम का सिंदूर मांग में भरती हैं। उन्हें कई मौकों पर सिंदूर के साथ स्पॉट किया गया है। फिर वह कोई मांगलिक कार्यक्रम हो या करवाचौथ का व्रत हो। वे सिंदूर लगाना नहीं भूलती हैं।

दीपिका पादुकोण



दीपिका भी अक्सर धार्मिक कार्यक्रमों में रणवीर सिंह के नाम का सिंदूर लगाती हैं। जब उनकी शादी हुई थी तब उनका सलवार कुर्ती, सिंदूर और चूड़ा वाला लुक बड़ा पसंद किया गया था। वे जरूरत पड़ने पर भारतीय संस्कृति के रंग में ढल जाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा



प्रियंका हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोंस से शादी कर विदेश शिफ्ट हो गई है। लेकिन वहां भी वे भारतीय संस्कृति का ध्यान रखती हैं। समय-समय पर पति के नाम का सिंदूर लगाती हैं। उनके पति भले ईसाई हो, लेकिन वह अपने हिन्दू धर्म को नहीं भूलती हैं।

ऐश्वर्या राय



ऐश्वर्या राय अपनी मांग में अभिषेक बच्चन के लिए सिंदूर भरती हैं। बच्चन परिवार में जब भी कोई धार्मिक कार्यक्रम होता है तो हम ऐश्वर्या को फुल इंडियन वुमेन के अवतार में देखते हैं। वे अपनी संस्कृति पर बहुत गर्व करती हैं। उनकी यही बात फैंस का दिल जीत लेती है।

बिपाशा बसु



बिपाशा को हम अक्सर वेस्टर्न लुक में देखते हैं। लेकिन जब कोई धार्मिक त्योहार या कार्यक्रम होता है तो वह भी भारतीय परिधान पहन मांग में सिंदूर लगाती हैं। उनके पति का नाम करण सिंह ग्रोवर है।

करीना कपूर



करीना ने एक मुस्लिम एक्टर सैफ अली खान से शादी रचाई है। लेकिन फिर भी वह अपना हिन्दू धर्म नहीं भूली हैं। जब भी उनका मन करता है वह सिंदूर लगाती हैं और भारतीय परिधान पहनती हैं।

शिल्पा शेट्टी



शिल्पा शेट्टी हमेशा मॉडर्न कपड़ों में दिखती हैं। लेकिन जब करवाचौथ या कोई हिन्दू त्योहार आता है तो वह भी फुल देसी अवतार अपना लेती हैं। वे अपनी मांग में राज कुन्द्रा के नाम का सिंदूर लगाती हैं।

सोनम कपूर



सोनम को भी हम उनके मॉडर्न और वेस्टर्न लुक के लिए अधिक जानते हैं। लेकिन वे भी अपने संस्कार नहीं भूलती हैं। वे पति आनंद आहूजा की लंबी उम्र के लिए अपनी मांग सिंदूर से जरूर भरती हैं।

रानी मुखर्जी



90 के दशक की चुलबुली एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी फुल देसी लुक में रहना पसंद करती हैं। उनके पति यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा हैं। वे धार्मिक उत्सवों पर एक भारतीय महिला की तरह नजर आती हैं।

विद्या बालन



विद्या बालन तो बिना त्योहार के भी कई बार साड़ी में दिखाई पड़ती हैं। उन्हें साड़ी और भारतीय शृंगार बहुत पसंद है। वह अपनी मांग में सिद्धार्थ रॉय कपूर के नाम का सिंदूर लगाती हैं।

कैटरीना कैफ



कैटरीना कैफ तो अपने मॉडर्न लुक के लिए फेमस रही हैं। लेकिन जब से उनकी विक्की कौशल से शादी हुई है तब से वे भी भारतीय रंग में रंगी नजर आती हैं। उन्हें भी कई बार विक्की के नाम का सिंदूर लगाए देखा जा चुका है।