बॉलीवुड के गलियारों से एक दुखद खबर आ रही है। फेमस सिंगर शान (Shaan) की मां सोनाली मुखर्जी (Sonali Mukherjee) अब इस दुनिया में नहीं रही। उनका बुधवार रात (19 जनवरी) निधन हो गया। फिलहाल मौत की वजह सामने नहीं आई है।
सोनाली मुखर्जी (Sonali Mukherjee) अपने बेटे शान की तरह ही एक सिंगर थी। उन्होंने अपने गानों के दम पर ही दोनों बच्चों (शान और सागरिका) को पाल पोषकर बढ़ा किया है।
शान के पिता मानस मुखर्जी (Manas Mukherjee) म्यूजिक डायरेक्टर थे। लेकिन जब शान 13 साल के थे तो उनका निधन हो गया था। ऐसे में उनकी माँ सोनाली ने अकेले ही दोनों बच्चों की परवरिश की।

शान की मां सोनाली मुखर्जी के निधन से बॉलीवुड में मातम छाया हुआ है। फैंस और सेलिब्रिटी उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। गायक कैलाश खेर ने भी शान की मां के निधन पर शौक व्यक्त किया है।

कैलाश खैर ने ट्वीट में लिखा “बड़े भाई शान की मां का देहांत हो गया है। परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थनाएं। तीनों लोक के अधिपति भगवान शिव से प्रार्थना है कि हमारे शान भैया के परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति मिले।”
फिलहाल हमारी संवेदनाएं भी शान और उनके परिवार के साथ है। भगवान उनकी मां की आत्मा को शांति दे।