स्टार किड्स के लिए फिल्मों में एंट्री बहुत आसान होती है। वे बिना किसी संघर्ष के बड़ी फिल्मों के ऑफर ले जाते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे स्टार किड्स से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने माता-पिता की शोहरत का फायदा उठाकर एक्टिंग की दुनिया नहीं चुनी। बल्कि उन्होंने अपने दम पर बनाया अलग करियर बनाया।
शाहीन भट्ट (shaheen bhatt)
शाहीन भट्ट बॉलीवुड के जाने माँने निर्देशक महेश भट्ट की बेटी और आलिया भट्ट की बड़ी बहन हैं। वे ग्लैमर और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वह चाहती तो आसानी से आलिया की तरह हीरोइन बन जाती, लेकिन उन्होंने अपने सही टेलेंट को पहचाना और फिल्म राइटिंग व डायरेक्शन का रुख अपनाया।
कृष्णा श्रॉफ (krishna shroff)
जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी बॉलीवुड की दुनिया से दूर रहना पसंद करती हैं। वे अपना खुद का जिम चलाती हैं। वे फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। उनके जिम में कई फिल्मी सितारें आते हैं।
रिद्धिमा कपूर (riddhima kapoor)
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी व रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी खुद को फिल्मी दुनिया से दूर ही रखा है। वह एक फेमस ज्वेलरी डिजाइनर हैं। उनका ‘आर’ नाम का एक ब्रांड है। ये ब्रांड फैशन की दुनिया में बहुत लोकप्रिय है।
श्वेता बच्चन (shweta bachchan)
श्वेता बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन की बेटी हैं। वे अपने माता-पिता या भी अभिषेक की तरह फिल्मी दुनिया में नहीं आई। बल्कि उन्होंने बतौर लेखक अपना करियर बनाया। वे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
त्रिशला दत्त (trishala dutt)
संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा की बेटी त्रिशाला दत्त भी एक्टिंग की दुनिया में नहीं आई। उन्हें बॉलीवुड में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह अभी अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं। वे विदेश में रहती हैं। उन्हें लाइमलाइट से दूर रहना अच्छा लगता है।