16 की नाजुक कली से अधेड़ उम्र के राजेश खन्ना ने रचाई थी शादी, देखें उम्र में अधिक अंतर वाले कपल

कहते हैं प्यार में उम्र नहीं बल्कि दिल देखा जाता है। क्योंकि प्यार तो कभी भी, कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने अपने प्यार में उम्र का बंधन बाधा नहीं बनने दिया। इनकी उम्र में कई सालों का अंतर है, लेकिन फिर भी ये एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन



ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के बीच में 2 साल का अंतर है। दिलचस्प बात ये है कि अभिषेक उम्र में ऐश्वर्या से 2 साल छोटे हैं। वे 46 के हैं तो ऐश 48 की है। लेकिन इसके बावजूद दोनों एक सुखद शादीशुदा जीवन जी रहे हैं।

राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया



राजेश खन्ना जब 31 साल के थे तब उनका दिल 16 साल की दंपल कपाड़िया पर आ गया था। दोनों ने 3 साल अफेयर चलाया फिर 1973 में शादी कर ली। हालांकि 21 साल बड़े राजेश खन्ना के मूडी और चिड़चिड़े स्वभाव के चलते बाद में डिंपल अलग हो गई थी।

मिलिंद सोमन और अंकिता



मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर के बीच पूरे 26 साल का उम्र का अंतर है। मिलिंद ने 53 साल की उम्र में 27 साल की अंकिता संग फेरे लिए थे। दोनों की शादी बड़ी चर्चा में आई थी। उम्र का इतना अंतर होने के बावजूद कपल में काफी प्यार है। वे फिट रहने के लिए साथ में व्यायाम भी करते हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर



सैफ अली खान और करीना कपूर में 10 साल का अंतर है। करीना ने 2012 में तलाकशुदा सैफ से शादी की थी। उनके इस फैसले की कई लोगों ने निंदा भी की थी। लेकिन करीना को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। आज वे सैफ के साथ एक खुशहाल जीवन बीता रही हैं।

संजय दत्त और मान्यता दत्त



संजय दत्त 62 साल के हैं। जबकि उनकी तीसरी और वर्तमान बीवी मान्यता 43 की है। दिलचस्प बात ये है कि मान्यता संजय की पहली बीवी ऋचा की बेटी त्रिशाला से बस दस साल ही बड़ी है। कपल ने 2008 में शादी रचाई थी। इस शादी से संजय की बहने खफा थी, लेकिन अब सब ठीक है।