किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस समय एनसीवी की गिरफ्त में है। इन पर आरोप है कि, क्रूज में चल रही पार्टी मे वह ड्रग्स लेकर पहुंचे थे तथा उसका सेवन भी किया था। आर्यन खान सिर्फ पहले स्टार किड्स नहीं है जिनकी गिरफ्तारी हुई है। और ऐसे मामले सामने आए हैं। जिससे उनके परिवार की साख पर बट्टा लग चुका है। आज हम उन सब के बारे में इसी खबर के माध्यम से आपको बताने वाले हैं।
संजय दत्त
सुनील दत्त नरगिस के बेटे संजय दत्त का नाम फिल्मों में आने के पूर्व ही विवादों में रहा है। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के उपरांत संजय को घर में हथियार छिपाने के आरोप में आर्म्ट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। इस केस के चलते संजय दत्त ने, अपने पिताजी की इज्जत को शर्मसार कर दिया था। फिर भी सुनील दत्त ने अपने बेटे को जेल से बाहर निकालने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था।
फरदीन खान

बॉलीवुड के सबसे चर्चित व सफल एक्टर्स में से एक फिरोज खान के बेटे फरदीन खान भी जेल की हवा खा चुके हैं। 10 वर्ष पूर्व 2001 में फरदीन को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके कारण काफी बवाल हुआ था बाद में उन्हें डी- एडिक्शन ट्रीटमेंट के लिए बाहर भेजा गया था।
सलमान खान

बॉलीवुड के भाई जान उर्फ सलमान खान का तो विवादों से जैसे रिश्ता रहा है,” हम साथ साथ हैं” की शूटिंग के दौरान ही काला हिरण की हत्या करने का आरोप लगा था। तत्पश्चात हिट एंड रन का भी केस लगा था। और भी कई अन्य मामले में जेल और कोर्ट के चक्कर काटते रहते हैं।
सूरज पंचोली

एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या के बाद अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का नाम उभरकर सामने आया था। बताया जाता है कि, जिया खान को सुसाइड करने के लिए सूरज ने ही उकसाया था। कई दिनों तक जेल में उनसे पूछताछ की गई थी।
सैफ अली खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सैफ अली खान को मिस्टर शर्मा की कंप्लेन के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया था। मिस्टर शर्मा ने आरोप लगाया था कि, सैफ अली खान ने उनके साथ बदतमीजी की और ताज होटल में उनकी नाक पर किसी वस्तु से प्रहार भी किया है। तत्पश्चात सैफ को जेल भी हुई थी किंतु उसी दिन बेल भी मिल गई थी।
राहुल भट्ट

महेश भट्ट हमेशा विवादों से घिरे रहे किंतु उनके बेटे राहुल भट्ट का कनेक्शन डेविड जेडली के साथ निकला। डेविड जेडली जिसे 26 /11 के अटैक का मास्टरमाइंड बताया जाता है। राहुल भट्ट को इसी मामले को लेकर जेल हुई थी। उन पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगे थे।
आर्यन खान

हाल ही में 2 अक्टूबर के दिन मुंबई से गोवा जा रही एक क्रूज पर एनसीवी ने छापा मार कार्यवाही की थी। इस दौरान एनसीबी ने कई लोगों को ड्रग्स कन्ज्यूम करने के लिए गिरफ्तार किया था। इन गिरफ्तार किए गए लोगों में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल है। उस समय से ही आर्यन एनसीवी के कस्टडी में हैं।