सिंदूर से पीठ पर पति का नाम लिख माता रानी के दरबार पहुंच गई थी श्रीदेवी, सामने आई अनदेखी तस्वीर

बॉलीवुड की ‘चाँदनी’ यानी श्रीदेवी 24 फरवरी 2018 को हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गई थी। उनके जाने का गम सैकड़ों लोगों को था। आज श्रीदेवी हमारे बीच भले न हो लेकिन उनकी फिल्में और तस्वीरें यादों के रूप में आज भी जिंदा है।



श्रीदेवी के पति बोनी आज भी अपनी पत्नी को बहुत मिस करते हैं। हाल ही में उन्होंने पत्नी की याद में श्रीदेवी की एक पुरानी और अनदेखी तस्वीर साझा की। यह फोटो साल 2012 की है। जब श्रीदेवी लखनऊ में हुए दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने अपने सुहाग यानि पति बोनी कपूर के लिए एक खास चीज की थी।



श्रीदेवी इस दुर्गा पूजा में माथे और गाल पर ढेर सारा सिंदूर लगाकर पहुँच गई थी। दिलचस्प बात ये थी कि उन्होंने अपनी पीठ पर सिंदूर से बोनी कपूर का नाम लिख रखा था। बोनी ने इसी पल की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “ये तस्वीर साल 2012 में लखनऊ में दुर्गा पूजा महोत्सव की है।”



इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस के दिलों में फिर से श्रीदेवी की यादें ताजा हो गई। बताते चलें कि बोनी और श्रीदेवी ने साल 1996 में शादी रचाई थी। इस शादी से दोनों की दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर है। श्रीदेवी का निधन 2018 में दुबई की एक होटल में बाथटब में हुआ था। पहले मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई, लेकिन फिर इसे पैर फिसलने से हुई एक दुर्घटना भी कहा गया।