शादी एक ऐसा लड्डू है जिसे खाकर हर कोई पछताता है। आदमियों से अपनी बीवी हैंडल नहीं होती है। वह उन्हें जबरदस्ती झेलते हैं। लेकिन जरा सोचिए क्या होगा जब घर में एक या दो नहीं बल्कि पूरी 9 बीवियां हो? तब तो बवाल मचना तय है। लेकिन ब्राजील के मॉडल आर्थर ओ ऊर्सो (Arthur O Urso) की सोच अलग है। उनकी पहले से 9 बीवियां हैं। सभी एक ही घर में रहती हैं। अब आर्थर 2 और शादियां करने जा रहे हैं।
आर्थर ओ ऊर्सो बीते साल अपनी 9 शादियों को लेकर चर्चा में आए थे। उन्होंने मेहनत कर 28 किलो वजन कम किया था। इसके बाद उन्हें एक साथ 9 लड़कियों से इश्क हो गया था। हद तो तब हो गई जब उन्होंने चर्चा में इन 9 लड़कियों से एकसाथ शादी रचा ली। आर्थर का हमेशा से सपना रहा है कि उन्हें कुल 10 बीवियां चाहिए। अब 9 में से उनकी एक बीवी उन्हें तलाक दे रही है। ऐसे में वह दो और शादियां कर अपना 10 बीवियों का टारगेट पूरा करना चाहते हैं।

आर्थर की पहली पत्नी लुआना एक एडल्ट मॉडल है। वे इस रिश्ते में और भी महिलाओं को शामिल करना चाहते थे। इस कारण उन्होंने 9 लड़कियों से शादी की थी। लेकिन अब उनकी एक बीवी अगाथा को इस रिश्ते से दिक्कत हो रही है। वह चाहती है कि आर्थर सिर्फ उसकी के साथ रहे। बीवी की ये बात सुन आर्थर को गहरा झटका लगा। उन्होंने बताया कि अगाथा को उनसे प्यार नहीं है। वह बस एडवेंचर की तलाश में मुझ से शादी कर बैठी थी। वह अच्छे से जानती है कि मैं हमेशा से 10 बीवियां चाहता था।

बताते चलें कि आर्थर की फिलहाल एक बच्ची है। हालांकि उनकी इच्छा है कि उनकी सभी बीवियों से उन्हें एक-एक बच्चा हो। वह अपनी सभी बीवियों और बच्चों के साथ एक ही घर में खुशी-खुशी रहना चाहते हैं। वैसे यदि आपको मौका मिले तो क्या आप 10 शादियां करना पसंद करेंगे?
