शादी के दूसरे दिन ही कांड कर गई जवान दुल्हन, देखता रह गया अधेड़ उम्र का दूल्हा

रुपचंद जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में रहता है। उसकी उम्र बढ़ती जा रही थी। वहीं सिंगल लाइफ काटने को दौड़ रही थी। तभी बुध सिंह नाम का शख्स उस से टकराया। बोला “भाई कब तक अकेले जिंदगी काटोगे? मेरी नजर में एक जवान खूबसूरत लड़की है। सीधी और भोली भाली भी है। पूरे परिवार को साथ लेकर चलेगी। तुम्हारी लाइफ सेट हो जाएगी। बोलो तो बात चलाऊँ?” बस फिर क्या था रूपचंद शादी को फटाक से राजी हो गया।



मन में शादी का लड्डू फोड़ते हुए रुपचंद 4 मार्च 2022 को अजमेर चला गया। यहां उसने पूजा नाम की लड़की से शादी कर ली। पूजा दिखने में जवान और खूबसूरत थी। रुपचंद मन ही मन बड़ा खुश हुआ। वह पूजा को ब्याहकर जयपुर ले आया। अब शादी को बस 24 घंटे ही हुए। जवान दुल्हन के अंदर चूल मची। उसने एक बड़ा कांड कर दिया। वह बाजार में कुछ काम है कहकर घर से निकली। लेकिन फिर लौटी ही नहीं।



रुपचंद ने अपनी पूजा को बहुत खोजा। लेकिन कोई पता नहीं चला। फिर घर आया तो एक और झटका लगा। घर में ढाई लाख रुपए का कैश गायब था। सोना चांदी के गहने भी नहीं थे। रुपचंद समझ गया कि दुल्हन उसे चुना लगा गई। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पूजा के साथ-साथ इस धोखाधड़ में शामिल बुध सिंह, मुन्ना और जितेन्द्र के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया।



अब पुलिस सुरागों के आधार पर पूजा और उसकी गैंग का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं रुपचंद शादी कर के ही पछता रहा है। वह सोच रहा है कि इससे तो कुंवारा रह जाता तो अच्छा होता। इस घटना से आप भी सीख ले और सोच समझकर ही शादी का रिश्ता तय करे। लुटेरी दुल्हनों से बचकर रहे।