शादी में सबकी नजरें दुल्हन पर ही टिकी रहती है। हर कोई उसे जज करता है। वह क्या पहनती है, कैसे चलती उठती है, कैसे बोलती है, उसकी हर हरकत पर मेहमानों की नजर होती है। ऐसे में क्या होगा जब दुल्हन अपनी शादी में सबके सामने ही धुएं के छल्ले उड़ाने लगे। यकीनन ये नजारा देख हर कोई हिल जाएगा।
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी ही एक दुल्हन वायरल हो रही है। दुल्हन को शादी में मुंह से धड़ाधड़ धुआँ निकालते हुए देखा जा सकता है। ये नजारा किसी बैंक्वेट हॉल का मालूम होता है। बारात पहले ही आ चुकी है। शादी से जुड़ी रस्में करने की तैयारी चल रही है। इस बीच दुल्हन का मूड मस्ती का होता है।
दुल्हन मंडप से उठ जाती है और हुक्का पीने लगती है। बैकग्राउन्ड में ‘रँगीलों माहरों ढोल’ गाना भी बजता है। दुल्हन इस गाने पर नाचती हुई हुक्के से ढेर सारे धुएं के छल्ले निकालती है। उसे देख लगता है कि वह पहले भी कई बार हुक्का पी चुकी है। दुल्हन इस तरह के नशे करने की शौकीन लगती है।
दुल्हन का यह एटीट्यूड देख वहां खड़े मेहमान भी दंग रह जाते हैं। वहीं जब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ तो लोग अलग-अलग रिएक्शन देने लगे। किसी ने दुल्हन की तारीफ की तो किसी ने बुराई। वहीं कोई ये वीडियो देख खूब हंसा। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर brides_special नाम ने शेयर किया है।
वीडियो देख एक यूजर बोला “दुल्हन को शादी में ऐसी हरकत शोभा नहीं देती।” वहीं दूसरे ने कहा “आजकल की लड़की आजादी के नाम पर कुछ भी करने लगती है।” फिर एक कमेन्ट आता है “ये दुल्हन की लाइफ है। उसे जो करना है करने दो।” वहीं एक ने कहा “देखकर अच्छा लगा कि दुल्हन अपनी शादी में फुल एन्जॉय कर रही है।”
देखें वीडियो