इन 3 राशियों की जिंदगी बन जाएगी नर्क, अगले दो हफ्ते रहेंगे साल के सबसे बुरे

ज्योतिष शास्त्र ग्रहों की स्थिति और आपकी कुंडली व राशि के आधार पर भविष्य बताता है। इसकी माने तो जब कोई ग्रह अस्त होता है तो उसका नेगेटिव असर होता है। वर्तमान में बुध ग्रह अस्त पोजीशन में हैं। वे 14 मार्च 2022 को अस्त हुए थे। 12 अप्रैल 2022, मंगलवार को शाम 07 बजकर 32 मिनट पर वह उदित होंगे। मतलब 12 अप्रैल तक कुछ खास राशियों का बुरा समय चलेगा।

मेष राशि

बुध के अस्त होने से इस राशि के जातकों को जॉब और बिजनेस में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसकी वजह से आपकी इनकम घट जाएगी। बिजनेस में घाटा होने की संभावना है। कोई बिजनेस डील होते-होते कैन्सल हो जाएगी। वहीं आपकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। 12 अप्रैल तक आपको हर चीज को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। पैसे भी खूब खर्च हो सकते हैं।

वृषभ राशि

बुध का अस्त होना वृषभ राशि के जातकों को दुख और तकलीफ देगा। सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। करियर और जॉब की बुरी तरह से लग जाएगी। कई अच्छे मौके हाथ से निकाल जाएंगे। अपनों से लड़ाई होगी। काम का प्रेशर अधिक रहेगा। बॉस या बड़े अधिकारियों से बहस हो सकती है। मेहनत करने के बाद भी उसका फल नहीं मिलेगा। यात्रा करने से बचे। गुस्से पर काबू रखना सिख लें।

मिथुन राशि

बुध के अस्त होने से मिथुन राशि के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। किस्मत उनका साथ देना बंद कर देगी। मतलब जिस भी काम में हाथ डालोगे वह बिगड़ जाएगा। बॉस से किचपिच हो सकती है। पैसा पानी की तरह बहेगा। खर्चों पर लगाम नहीं लगाई को गरीबी का मुंह देखोगे। बिजनेस में घाटा होना संभव है। पैसा किसी को उधार मत देना वरना डूब जाएगा। सेहत का ख्याल रख लेना वरना डॉक्टर के चक्कर लगाते नजर आओगे।