राजस्थान के करौली जिले के पैटोली गांव में एक अजीब घटना हुई। यहां मोती देवी नाम की महिला सुबह-सुबह भैंस का दूध दोह रही थी। तभी भैंस अचानक बेहोश होकर गिर गई। चुकी महिला भैंस के पास ही बैठी थी इसलिए वह भारी भरकम भैंस के नीचे दब गई।
परिवार वाले महिला को आनन फानन में करौली के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां महिला को कुछ गंभीर चोटे आई। उनका हाथ और कंधा टूट गया। डॉक्टर ने फैक्चर के चलते प्लास्टर चढ़ाया। कुछ दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद महिला की छुट्टी हो गई।

महिला के पति मोहन सिंह बताते हैं कि भैंस के दूध से पूरे परिवार का खर्चा चलता था। भैंस अचानक क्यों बेहोश हुई इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। शायद उसके शरीर में आंतरिक रूप से कुछ गड़बड़ी चल रही थी। भैंस से बेहोश होने के 5 मिनट के अंदर ही दम तोड़ दिया।

भैंस के मरने के बाद उसे दफना दिया गया। हालांकि भैंस की मौत से परिवार बड़ा दुखी है। उनकी रोजी रोटी चली गई। ऊपर से महिला के इलाज में बहुत पैसे खर्च हो गए। वहीं महिला अब दोबारा किसी भैंस का दूध निकालने से पहले दस बार सोचेगी। उसे भी गहरा सदमा लगा है।