इकलौता भारतीय जिसके पास है 21 करोड़ की सुपरकार, बाप कसाई, दादा मजदूर, परदादा गुलाम थे

बुगाटी शिरॉन (Bugatti Chiron) नाम की एक लग्जरी कार है। इसकी कीमत लगभग 21 करोड़ रुपए हैं। कई अमीर विदेशी लोग भी इसे खरीदने में हिचकिचाते हैं। लेकिन मयूर श्री नाम का शख्स दुनिया का अकेले ऐसा भारतीय है जिसके पास ये कार है। मयूर अमेरिका के एक सफल बिजनेसमैन भारतीय परिवार से आते हैं।



बुगाटी शिरॉन दुनिया में सिर्फ 100 लोगों के पास है। इसमें मयूर श्री भी शामिल हैं। उन्हें महंगी कारों का बड़ा शौक है। उनके गैराज में दुनिया के कई महंगे कार मॉडल खड़े मिल जाएंगे। इसमें रॉल्स रॉयस की Phantom DHC, पीले रंग की लैंबरगिनी एवेंटैडर कनवर्टिबल, बेहद कम संख्या में बनने वाली
McLaren P1 स्पोर्ट्स कार, Porsche GT3 RS, लैंबरगिनी के Aventador, Urus और Murcielago roadster जैसी कारें शामिल हैं।



मयूर का कोल्ड स्टोरेज का बिजनेस है जो कि अमेरिका से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक फैला हुआ है। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उनके परिवार ने काफी संघर्ष किया है। उनके परदादा गुलाम हुआ करते थे। 1860 के शुरुआती दशक में मयूर के पूर्वज गुलामी के इरादे से भारत से दक्षिण अफ्रीका लाए गए थे।



बाद में मयूर श्री के दादा ने एक फैक्ट्री में मजदूर की तरह काम किया। वहीं उनके पिता अफ्रीका के कसाईखाने में काम करते थे। हालांकि परिवार ने मेहनत कर खुद को गरीबी के दलदल से बाहर निकाल लिया। उन्होंने अमेरिका आकर अपना बिजनेस स्टार्ट किया और आज उनके पास अनाब सनाब पैसा है।