कहते हैं शादी के बाद पति का सुख, चेन और पैसा सबकुछ छिन जाता है। लेकिन यदि बीवी अच्छी हो तो ऐसा कुछ नहीं होता है। आचार्य चाणक्य (Chanakya) के अनुसार हर बीवी में 3 खास गुण जरूर होने चाहिए। जिनकी पत्नियों में यह गुण होते हैं वह हमेशा सुख और धनवान रहता है।
धर्म-वेदों का ज्ञान
आचार्य चाणक्य कहते हैं की पत्नी को धर्म व वेदों की सारी जानकारी होनी चाहिए। उनका भगवान और धर्म में विश्वास होना चाहिए। इससे वह सही और गलत में भेद कर पाती है। ऐसी पत्नियाँ पूरे परिवार को साथ लेकर चलती है। इनसे समाज में घर की इज्जत बढ़ती है। परिवार इन पर गर्व महसूस करता है। धर्म व वेदों का ज्ञान होने पर ये बच्चों को भी अच्छे संस्कार देती हैं।
मीठी वाणी
आचार्य चाणक्य की माने तो पत्नी को हमेशा मीठे बोल बोलने चाहिए। अपने व्यवहार में विनम्रता रखना चाहिए। इससे घर में लड़ाई झगड़े नहीं होते है। प्रेम बना रहता है। ऐसे व्यवहार से स्त्री सबका दिल जीत लेती है। उसकी हर जगह तारीफ होती है। वह परिवार को कभी टूटने नहीं देती है। इनके बोलने से घर में खुशियां आती है। हर किसी का मूड ठीक हो जाता है।
पैसा जोड़ना
फिजूल खर्च करने वाल महिलाएं घर बर्बाद कर देती है। जितनी आमदनी हो उतने ही पैसे खर्च करने चाहिए। वहीं पैसों को बचाकर रखने की आदत बहुत अच्छी होती है। जिस स्त्री में ये आदत होती है वह घर को स्वर्ग बना देती है। परिवार मुसीबत में फंस जाए तो ये सेविंग का पैसा ही काम आता है। पैसा जोड़ने वाली महिलाएं घर हो तो परिवार दिन दुगुनी और रात चौगुनी तरक्की करता है।
उम्मीद करते हैं कि आप भी अपने अंदर इन गुणों को शामिल करने की पूरी कोशिश करेंगे। इनसे आपके घर परिवार का बहुत लाभ होगा।