बिल्डिंग से कूद गई लड़की, CISF के जवान बने हीरो, फिल्मी स्टाइल में बचाई जान – Video

अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन ( Akshardham Metro Station) पर एक हैरतंगेज चीज देखने को मिली। यहां र 40 फुट ऊंचे प्लेटफार्म पर एक लड़की खड़ी हो गई। वह वहां से कूदने के इरादे से ऊपर गई थी। हालांकि जब CISF के जवानों को इसकी भनक लगी तो वे भी वहां जा पहुंचे। उन्होंने लड़की को समझाने बुझाने की कोशिश की। कहा नीचे उतर जाओ। लेकिन वह नहीं मानी।



फिर CISF के जवानों ने लड़की को बातों में उलझाए रखा। इस बीच नीचे अन्य CISF के जवान कंबल लेकर पहुंचे गए। उन्होंने कंबल फैला लिया ताकि यदि लड़की कूदती है तो उसमें उसे झेल उसकी जान बचाई जा सके। फिर कुछ देर बाद लड़की कूद भी जाती है। लेकिन CISF के जवान उसे कंबल में झेल लेते हैं।

इस घटना से लड़की के पैरों में गहरी चोट आ जाती है। आनन फानन में उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया जाता है। वहां उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया जाता है। इस पूरे मामले पर सीआईएसएफ अधिकारियों का कहना है कि लड़की पंजाब की रहने वाली है। उसकी उम्र 20-22 साल के आसपास है। बताया जा रहा है कि वह कथित रूप से बोल या सुन नहीं सकती है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इस घटना का एक वीडियो भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को CISF ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। वीडियो को देख लोग CISF के जवानों की तारीफ कर रहे हैं। वहीं युवाओं को संदेश दे रहे हैं कि वे अपनी जान को यूं खतरे में न डाले। जान देना किसी समस्या का समाधान नहीं होता है।



अभी-अभी मिली ताजा जानकारी के अनुसार लड़की ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। ये काफी दुखद घटना है। कृपया आप कभी ऐसा कुछ ट्राय न करें। आपकी जान बहुत कीमती है। इसे संभाल कर रखें।